पहलगाम निर्दोष लोगों के नरसंहार मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राजनीति करने की बजाय करे ठोस कार्रवाई : प्रणव कृपाल

by
गढ़शंकर।  पहलगाम में आतंकवादी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों के नरसंहार के विरोध में आज जिला युवा कांग्रेस महासचिव प्रणव कृपाल के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की तथा श्री आनंदपुर साहिब चौक पर आतंकवाद का पुतला फूंका। इस अवसर पर प्रणव कृपाल ने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में निर्दोष लोगों का नरसंहार अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में विरोध की लहर है। भारत की जनता निर्दोष लोगों के नरसंहार का बदला लेना चाहती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राजनीति करने की बजाय ठोस कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पूरा देश एकजुट है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस पूरे होशियारपुर जिले में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में हुए नरसंहार के विरोध में प्रदर्शन करेगी। इस अवसर पर रोहित कुमार, सचिन नैय्यर, सन्नी शर्मा, मनजिंदर मोहनोवाल, हनी शर्मा, करण भट्टी आदि उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

3 माह से वेतन नहीं मिलने पर कृषि कर्मचारियों ने किया रोष प्रदर्शन

गढ़शंकर, 13 नवंबर : कृषि विभाग में केंद्र व राज्य सरकार की 60:40 के फंड अनुपात से चल रही आत्मा योजना, जिसमें ब्लॉक, जिला व राज्य स्तर पर कार्यरत करीब 450 कर्मचारियों को पिछले...
article-image
पंजाब

नए जिला एवं सत्र न्यायलय परिसर में शुरु हुई क्रेच सुविधा : न्यायलय परिसर में होशियारपुर सैशन डिविजन के प्रशासनिक जज आलोक जैन ने किया उद्घाटन

होशियारपुर, 13 जनवरी:   पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायधीश व होशियारपुर सैशन डिविजन के प्रशासनिक जज आलोक जैन ने आज नए जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में क्रेच सुविधा का उद्घाटन किया। इस मौके पर जिला...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव 14 से 16 नवंबर तक : आस्था, संस्कृति और पर्यटन का संगम बनेगा आयोजन

रोहित जसवाल/ एएम नाथ। ऊना, 23 अक्तूबर. धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव इस वर्ष 14 से 16 नवंबर तक श्रद्धा और उल्लास के साथ...
पंजाब

दलित चेतना मंच” की ओर से “दलित महा पंचायत” 6 दिसंबर को- डॉक्टर बी. आर. अंबेडकर जी के परिनिर्वाण दिवस को समर्पित कार्यक्रम

दलित समाज को आ रही चुनौतियों पर होंगी चर्चा जालन्धर /होशियारपुर, दलजीत अजनोहा  :   भारतीय संविधान के शिल्पकार, आधुनिक भारत के निर्माता और भारत रतन बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण...
Translate »
error: Content is protected !!