हिमाचल के गांवों में भी पानी का आएगा अब इतना बिल: बस इन्हें मिलेगी छूट – कांग्रेस सरकार ने पूर्व की जयराम सरकार के एक और फैसले को दिया बदल

by

एएम नाथ। शिमला :  प्रदेश कांग्रेस सरकार ने पूर्व की जयराम सरकार के एक और फैसले को बदल दिया है। अब प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में भी पानी का बिल वसूला जाएगा। सरकार ने प्रदेश को आर्थिक तौर पर मजबूत करने के लिए मुफ्त पानी देने की योजना बंद कर दी है।

विधानसभा के मानसून सत्र में सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से की गई घोषणा लागू करते हुए जल शक्ति विभाग ने शनिवार को ग्रामीण क्षेत्रों के लिए नई दरें जारी कर दी हैं।

पहली अक्तूबर से नई दरें लागू होंगी। हर महीने प्रति कनेक्शन 100 रुपये बिल आएगा। इन क्षेत्रों में पानी के मीटर नहीं लगेंगे। शहरी क्षेत्र में 0 से 20 किलो लीटर पर 19.30 रुपये पर किलो लीटर के हिसाब से बिल आएगा। 20 से 30 किलो लीटर पर 33.28 रुपये प्रति किलो लीटर, 30 किलो लीटर से ज्यादा इस्तेमाल पर 59.90 रुपये बिल आएगा। शहरी उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 110 रुपये मेंटेनेंस चार्ज लगेगा।

गैर घरेलू और गैर व्यावसायिक उपभोक्ताओं के लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में 153.07 रुपये प्रति किलो लीटर दर तय की है। 1,000 रुपये मेंटेनेंस चार्ज होगा। मीटर खराब की स्थिति में 7,072.45 रुपये प्रतिमाह बिल आएगा। शहरी व ग्रामीण निकायों में आउटसोर्स एजेंसी को बिलों की 50 से 100% तक वसूली के लिए 5 से 15% तक प्रोत्साहन राशि मिलेगी। विधवा बेसहारा महिलाओं, अनाथ, दिव्यांगों को बिल नहीं आएगा। 50,000 रुपये सालाना आय वालों को मासिक बिल पर 50 फीसदी की छूट मिलेगी।

            सरकार ने होम स्टे सहित सरकारी संस्थाओं, अस्पतालों, स्कूलों, धर्मशाला, ढाबा, दुकानों, वाशिंग सेंटर, निजी स्कूलों, निजी अस्पतालों, रेस्टोरेंट और सामान्य होटलों के लिए भी पानी की नई दरें तय कर दी हैं। 20 किलोलीटर तक 19.30 रुपये प्रति किलोलीटर, 21 से 30 किलोलीटर तक 33.28 रुपये और 31 से 50 तक 59.90 रुपये, 51 से 100 तक 106.30 रुपये, 100 किलोलीटर से अधिक पर 150 रुपये प्रति किलोलीटर और 110 रुपये प्रतिमाह मेंटेनेंस चार्ज वसूला जाएगा। इन श्रेणियों में अगर बीते तीन माह के दौरान किसी उपभोक्ता का मीटर चालू स्थिति में नहीं पाया गया तो उनसे 444.07 रुपये प्रति माह फिक्स शुल्क वसूला जाएगा।

थ्री स्टार होटलों के लिए दरें :  30 किलो लीटर तक 106.30 रुपये प्रति किलो लीटर, 31 से 75 किलोलीटर तक 141.76 रुपये, 75 किलो लीटर से अधिक खपत पर 194.85 रुपये बिल आएगा। 220 रुपये प्रति माह मेंटेनेंस चार्ज लिए जाएंगे। मीटर खराब पाए जाने की स्थिति में 7,779. 70 प्रतिमाह बिल लिया जाएगा।

 किलो लीटर के हिसाब से प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में आएंगे बिल :  नया कनेक्शन 200 से 2,500 में ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू और सरकारी पानी के कनेक्शन के लिए 200 रुपये दाम तय किया है। व्यावसायिक कनेक्शन 500 में मिलेगा। गैर घरेलू और गैर व्यावसायिक कनेक्शन 2,500 में लेना होगा। शहरी क्षेत्रों में घरेलू और सरकारी पानी के कनेक्शन के लिए 1,000 रुपये दाम तय किया है। व्यावसायिक कनेक्शन 1,500 में मिलेगा, गैर घरेलू और गैर व्यावसायिक कनेक्शन 2,500 में लेना होगा। घरेलू सीवरेज कनेक्शन के लिए 500, व्यवसाय के लिए 1,000, गैर घरेलू और गैर व्यावसायिक के लिए 2,500 रुपये तय हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

19 अप्रैल से एक जून तक सात चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव : चार जून को नतीजे

नई दिल्ली, 16 मार्च । चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा कर दी। लोकसभा की 543 सीटों के लिए चुनाव 19 अप्रैल से एक जून के बीच सात चरणों में होंगे। मतगणना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा प्रभावितों को किराये हेतु सरकार ने जारी किए 8.97 करोड़ : घरों के पुनर्निर्माण के लिए 141.61 करोड़ की पहली किस्त जारी

एएम नाथ। शिमला :  प्रदेश सरकार ने वर्ष 2025 में भारी बारिश से प्रभावित परिवारों जिनके मकान पूर्णतः क्षतिग्रस्त हो गए या रहने योग्य नहीं रहे उनकोे राहत प्रदान करने के उद्देश्य से किराये...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शर्तों पर बनेंगे प्रदेश में बल्क ड्रग पार्क भी और मेडिकल डिवाइस पार्क

शिमला, 16 फरवरी :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कहा है कि प्रदेश में बल्क ड्रग पार्क भी लगेगा और मेडिकल डिवाइस पार्क भी, मगर ये पार्क हिमाचल की शर्तों पर लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा-चुवाड़ी – परवाणु वाया बद्दी बस सेवा शुरू : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियाने चुवाड़ी से निगम की बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

एएम नाथ। चंबा, 25 जनवरी :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज चुवाड़ी बस स्टैंड से चंबा- जोत- चुवाड़ी – परवाणु वाया बद्दी रूट पर परिवहन निगम की बस सेवा को हरी झंडी...
Translate »
error: Content is protected !!