हिमाचल के मेडिकल कॉलेजों में पहली बार 320 नई पीजी सीटें बढ़ेंगी : मुख्यमंत्री

by

चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती, युवाओं को राज्य में मिलेंगे बेहतर अवसर

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं के विकास के साथ-साथ चिकित्सा शिक्षा को भी नई दिशा और गति देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सक्षम, संवेदनशील और समर्पित डॉक्टरों की नई पीढ़ी तैयार करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में पहली बार एक साथ पीजी की 320 नई सीटें बढ़ाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह निर्णय चिकित्सा शिक्षा के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे प्रदेश के युवाओं को उच्च चिकित्सा शिक्षा के अधिक अवसर अपने ही राज्य में उपलब्ध होंगे। साथ ही, भविष्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को भी मजबूत और सुदृढ़ आधार मिलेगा।
सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार की प्रतिबद्धता है कि हिमाचल के विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शैक्षणिक अवसर प्रदेश में ही उपलब्ध कराए जाएं, ताकि उन्हें उच्च शिक्षा के लिए बाहर न जाना पड़े। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश के लोगों को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसके लिए चिकित्सा शिक्षा के सुदृढ़ीकरण के साथ स्वास्थ्य क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को भी लगातार मजबूत किया जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चुराह में विवाहिता लापता, पति को व्हाट्सएप पर भेजा मैसेज ‘मैं मर जाऊंगी’

एएम नाथ। चम्बा : चम्बा के चुराह उपमंडल में एक 20 वर्षीय विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। पति फारूख खान ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है, जिसमें उन्होंने बताया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज व विधायक नीरज नैय्यर ने ग्राम पंचायत सरोल के पंचायत भवन का किया लोकार्पण

पंचायत भवन के धरातल तल के निर्माण कार्यों पर व्यय हुए 40 लाख एएम नाथ। चम्बा :  लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज व विधायक नीरज नैय्यर ने आज ग्राम पंचायत सरोल में 40 लाख...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दलेंई में इशांत भारद्वाज के भजनों में जमकर झूमे लोग, भावना जरयाल ने भी खूब नचाये लोग : काकु राम ठाकुर ने स्थापित की मां भद्रकाली की मूर्ती

चम्बा/साहो, 28 नवंबर : साहो क्षेत्र की ग्राम पंचायत कीड़ी के गांव दलेंई में स्थित मां भद्रकाली के मंदिर में अष्टधातु से बनी भव्य मूर्ती की स्थापना की गई । इस मूर्ति की स्थापना...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पीएम मोदी ने ब्यास डेरा प्रमुख से की मुलाकात : डेरा अनुयायियों की वोट बटोरने की चर्चाएं

अमृतसर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को डेरा प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लो के साथ मुलाकात की। प्रधानमंत्री के डेरा राधा स्वामी में आने के बाद चर्चाएं हैं कि डेरा अनुयायियों के वोट को भाजपा...
Translate »
error: Content is protected !!