हिमाचल के लाहौल-स्पीति में दूसरे दिन भी बर्फबारी : फसलें और बागवानी पर संकट

by

लाहौल स्पीति, 7 अक्टूबर :  हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में मौसम का मिजाज इन दिनों बिगड़ा हुआ है। दूसरे दिन भी जिले में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। अलग-अलग इलाकों में छह इंच से लेकर दो फुट तक बर्फ गिर चुकी है।

पूरा क्षेत्र बर्फ की चादर में लिपट गया है।

विश्व प्रसिद्ध अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल, कोकसर, सिस्सू और दारचा सहित ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी दर्ज की गई है। प्रशासन के अनुसार, बर्फबारी का दौर फिलहाल जारी है और आने वाले दिनों में और बढ़ने की संभावना है।

भारी बर्फबारी के कारण सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। कई गांवों का संपर्क कट गया है, जबकि बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। स्थानीय लोगों को जरूरी सुविधाएं और आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम में आए इस बदलाव ने किसानों और बागवानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। घाटी में पहले ही गोभी की फसल को नुकसान पहुंच चुका था, अब आलू और सेब की फसलों पर भी खतरा मंडराने लगा है।

एक स्थानीय किसान ने बताया कि इस साल समय से पहले बारिश ने फसलें चौपट कर दीं। अब बेमौसम बर्फबारी से सेब के पौधे टूट रहे हैं। कुदरत की मार से किसान बहुत परेशान हैं। दूसरे स्थानीय निवासी ने कहा कि 5 अक्टूबर से लगातार बर्फ गिर रही है। पहले गोभी और आलू की फसल खराब हुई, अब सेब की बागवानी पर भी असर पड़ रहा है। बर्फबारी रुकने का नाम नहीं ले रही।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंगलवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि 8 अक्टूबर तक मौसम खराब रहेगा और बर्फबारी का सिलसिला जारी रह सकता है। बर्फबारी के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। कई ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पारा माइनस 2 से माइनस 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नशे के सौदागरों पर सख्त वार: जालंधर में हेरोइन तस्कर की संपत्ति जब्त

जालंधर। पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए युद्ध नशों के विरुद्ध जालंधर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 4 अक्टूबर 2025 को थाना डिवीजन नंबर 05 जालंधर में एनडीपीएस अधिनियम की...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बुजुर्ग हमारे लिए प्रेरणास्रोत, उनसे हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता : सांसद मनीष तिवारी

वर्ल्ड एल्डर्स डे के अवसर पर सेक्टर 38 में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया चंडीगढ़, 7 अक्टूबर: वर्ल्ड एल्डर्स डे के अवसर पर सेक्टर-38 स्थित कम्युनिटी सेंटर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया,...
article-image
पंजाब

जन्म दिवस के उपलक्ष में वंत सरकार जी ने श्री कृष्ण गौशाला में लगाए पौधे

गढ़शंकर – सच्ची सरकार मस्त जोगिंदर पाजी महाराज जी के के दरबार खानखाना से वंत सरकार जी (गढ़शंकर) का जन्म दिवस हर वर्ष 9 मई को धूमधाम से मनाया जाता है। परंतु कोरोना के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला में आयोजित होगा गुरू तेग बहादुर का 350वां शहीदी दिवस समारोह : सीएम ने समारोह की तैयारियों की समीक्षा

एएम नाथ : शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को शिमला जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि श्री गुरू तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर शिमला में...
Translate »
error: Content is protected !!