हिमाचल के सरकारी स्कूल में घुसकर मिड-डे मील वर्कर की हत्या

by

कांगड़ा के चनौर स्थित गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल में दराती से हमला, आरोपी गिरफ्तार

हत्या के कारणों की जांच जारी, स्कूल सुरक्षा पर उठे सवाल

एएम नाथ। कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के देहरा क्षेत्र में एक सरकारी प्राथमिक स्कूल के अंदर मिड-डे मील वर्कर की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत चनौर के गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल में गुरुवार दोपहर एक व्यक्ति ने स्कूल में घुसकर महिला कुक पर दराती से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से स्कूल में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।
मृतका की पहचान सुलोचना देवी (58 वर्ष) पत्नी विशंभर दास, निवासी चनौर के रूप में हुई है। वह स्कूल में बतौर मिड-डे मील वर्कर (कुक) कार्यरत थीं और घटना के समय बच्चों के लिए भोजन तैयार कर रही थीं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावर अचानक स्कूल परिसर में दाखिल हुआ और रसोई क्षेत्र में काम कर रही महिला पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।
शुरुआती सूचना में आरोपी के फरार होने की बात सामने आई थी। बाद में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आरोपी मृतका का पड़ोसी बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।
बच्चों के सामने स्कूल परिसर में हुई इस वारदात के बाद सरकारी स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।
डीएसपी डाडासीबा राजकुमार ने कहा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एनडीपीएस एक्ट के मामले में दोषी को दो वर्ष छह माह के कठोर कारावास तथा ₹30,000 जुर्माने की अदालत ने सुनाई सजा

एएम नाथ।  कुल्लू, 23 जनवरी : एनडीपीएस एक्ट के मामले में दोषी को सजा माननीय विशेष न्यायाधीश–I, कुल्लू श प्रकाश चंद राणा की अदालत ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में आरोपी धर्म चंद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में घूम घूम कर सिर्फ हवा में नौकरियां बांट रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

प्रदेश की मातृशक्ति को क्यों नहीं मिल रहे हैं₹1500 बालिका आश्रम में हुई घटना दुःखद, बेटियों को मिले सुरक्षित वातावरण एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डलहौज़ी के देवीदेहरा में आयोजित किया गया “नमो नव मतदाता” सम्मेलन

युवा नव मतदाताओं को किया सम्मानित एएम नाथ। डलहौज़ी :  विधानसभा क्षेत्र के विधायक डीएस ठाकुर ने आज बाथरी के देविदेहरा में भारतीय जानता युवा मोर्चा मंडल डल्हौजी द्वारा आयोजित “नमो नव मतदाता” सम्मेलन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीपीआई(एम) का जथा मार्च अभियान नाहन से शुरू : जनविरोधी नीतियों के खिलाफ उठाई आवाज

एएम नाथ । नाहन, 09 मार्च । सीपीआई-एम हिमाचल प्रदेश की राज्य कमेटी द्वारा जनता के ज्वलंत मुद्दों को लेकर चलाया जा रहा जथा मार्च अभियान रविवार को जिला सिरमौर के नाहन से शुरू...
Translate »
error: Content is protected !!