हिमाचल दिवस पर ज़िला स्तरीय समारोह के आयोजन की तैयारियों पर बैठक, अतिरिक्त उपायुक्त ने की अध्यक्षता

by
 सोलन :   हिमाचल दिवस पर ज़िला स्तरीय समारोह के आयोजन के लिए आज यहां अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय कुमार यादव की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई।  अजय कुमार यादव ने कहा कि इस बार समारोह के दौरान लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता व भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित की जाएगी।
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि आगामी 15 अप्रैल को हिमाचल के गठन का यह पर्व सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। इसमें पुलिस व गृह रक्षक जवानों, एन.सी.सी सहित विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं परेड में भाग लेंगे। विभिन्न स्कूलों व अन्य संस्थानों की ओर से हिमाचल तथा विशेषतौर पर सोलन की लोक संस्कृति पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त निर्वाचन विभाग के सहयोग से सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत भी प्रस्तुति दी जाएंगी।
अजय कुमार यादव ने सभी सम्बन्धित विभागों को इस समारोह के सफल आयोजन के लिए दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने शहीदी स्मारक की साफ-सफाई, बैठने की समुचित व्यवस्था, मंच तथा मैदान की सजावट सहित अन्य सभी प्रबंध समय रहते पूर्ण करने को भी कहा।
बैठक का संचालन सहायक आयुक्त विवेक शर्मा ने किया।
इस अवसर पर नगर निगम सोलन की संयुक्त आयुक्त डॉ. प्रियंका चन्द्रा, उपमण्डलाधिकारी (ना.) डॉ. पूनम बंसल, पुलिस उप अधीक्षक सोलन अनिल धौल्टा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजन उप्पल, तहसीलदार निर्वाचन ऊषा चौहान सहित सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर निकाय सदस्यों व अध्यक्षों, दूसरी बीडीसी प्रमुखों और तीसरी ग्राम पंचायत प्रधानों के साथ सतपाल सत्ती ने की बैठक

ऊना : छठे राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती द्वारा गगरेट विकास खण्ड में नगर पंचायत गगरेट व दौलतपुर चैक के नवनिर्वाचित शहरी स्थानीय निकायों एवं पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

15 करोड़ रुपए का नुकसान ठियोग विस क्षेत्र में, नुकसान का आंकड़ा बढ़ भी सकता : शिक्षा मंत्री*

शिमला, 11 जुलाई – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज ठियोग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भारी बारिश के चलते हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में पिछले कल तक प्रारंभिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल विधानसभा में संस्थानों पर फिर संग्राम: 2035 डिनोटिफाई, 362 नए खुले; जयराम बोले- ‘बंद क्यों किए, सरकार बताए’

सुक्खू का पलटवार- पिछली सरकार ने राजनीतिक आधार पर खोले 700 शैक्षणिक संस्थान, कई जगह शिक्षक-स्टाफ और आधारभूत ढांचा तक नहीं था एएम नाथ। शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के 8वें दिन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश यात्रा के कुप्रबंधन को सरकार और प्रशासन छुपाने में लगा : जयराम ठाकुर

यात्रा से आए लोग खोल रहे हैं सरकार की पोल, मंत्री पर बदसलूकी का आरोप लगना शर्मनाक हजारों की संख्या में लोग फंसे हैं और सरकार सब कुछ सही बताना चाह रही है नेता...
Translate »
error: Content is protected !!