हिमाचल पंचायत चुनाव समय पर करवाने को लेकर हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

by

राज्य सरकार ने बुधवार को हाईकोर्ट में रखा अपना पक्ष

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव समय पर करवाने को लेकर दायर याचिका पर राज्य सरकार ने बुधवार को हाईकोर्ट में अपना पक्ष रखा। हाईकोर्ट ने मामले में फैसला सुरक्षित रखा। सरकार ने अदालत से पंचायत चुनाव करवाने के लिए कम से कम छह महीने का वक्त मांगा। सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि चुनाव को टालने की कोई मंशा नहीं है लेकिन इसके लिए वक्त लगेगा। क्योंकि नई पंचायतों, पंचायत समिति और नगर निगम की परिसीमा का गठन का काम चल रहा है ऐसे में समय पर चुनाव करवाने में दिक्कत हो रही है।
इससे पहले मंगलवार को याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता ने अदालत के समक्ष चुनाव को समय पर करवाने को लेकर दायर याचिका पर दलीलें पेश कीं। उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव करवाने के लिए इलेक्शन कमीशन ने चुनाव से संबंधित सामग्री को सभी डीसी को वितरित करने के आदेश भी दे दिए थे। 17 नवंबर को चुनाव आयोग ने प्रदेश में मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट भी लागू कर दिया था। उन्होंने अदालत को बताया कि यह एक सांविधानिक संस्था है। इसीलिए चुनाव को समय पर करवाना सरकार की जिम्मेदारी है। लेकिन सरकार प्रदेश में आपदा और जिला परिषद की परिसीमा का हवाला देकर चुनाव को टालने की कोशिश कर रही है। उन्होंने अदालत को बताया कि नई पंचायतों, जिला परिषदों के गठन की परिसीमा चुनाव के बाद भी जारी रह सकती है।
आदेशों की आड़ में प्रदेश सरकार पंचायती चुनाव टालने की इजाजत नहीं मिल जाती। बता दें, मामले की सुनवाई न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर और न्यायाधीश रोमेश वर्मा की खंडपीठ कर रही है। राज्य सरकार ने बताया था कि पंचायत और जिला परिषदों की परिसीमा को लेकर जारी अधिसूचना को एक अन्य खंडपीठ ने निरस्त कर दिया है और 10 जनवरी तक लोगों को आपत्तियां दर्ज करने का समय दिया है। ऐसी परिस्थितियों में चुनाव करवाने के लिए कम से कम 6 महीना का अतिरिक्त समय लगेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विज्ञापनों और पेड न्यूज के संदिग्ध मामलों पर रखें नजर : डीसी अमरजीत सिंह ने जिला स्तरीय एमसीएमसी के सदस्यों को दिए निर्देश

हमीरपुर 21 मार्च। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए गठित जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति के सभी सदस्यों और उनके अधीनस्थ टीमों को निर्देश दिए...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

डीए के मुद्दे पर विपक्ष ने सदन से किया वॉक आउट : मुख्यमंत्री के जवाब से साफ है कि वह कर्मचारियों को डीएनहीं देना चाहते हैं : जयराम ठाकुर

स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की सरकार के लंबित डीए बकाया हमारी सरकार ने दिया हमारी सरकार ने पूर्व सरकार द्वारा लंबित वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू किया सुक्खू सरकार ने 2000 करोड़ रुपए से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में आई आपदा के वक्त कहां छिप गए थे : शिमला के सांसद सुरेश कश्यप को यह जवाब देना चाहिए – मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

एएम नाथ। शिमला :  मंडी संसदीय क्षेत्र की अहम बैठक के बाद कांग्रेस ने शिमला संसदीय क्षेत्र के लिए अहम बैठक बुलाई है।   यह बैठक शिमला स्थित राजीव भवन में हो रही है. बैठक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ट्रंप ने नहीं निभाई दोस्ती, भारत पर लगाया 25% का टैरिफ, 1 अगस्त से होगा लागू

नई दिल्ली : मेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ की 1 अगस्त की डेडलाइन से पहले ही भारत के ऊपर 25 प्रतिशत का टैरिफ लगा दिया है. टैरिफ लगाते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप...
Translate »
error: Content is protected !!