पट्टा मेहलोग में 11 जनवरी को विशाल स्वेच्छिक रक्तदान व निशुल्क जांच शिविर का आयोजन

by

पट्टा मेहलोग, 7 जनवरी (तारा) : नोबल चैरिटी वेलफेयर सोसाइटी हिमाचल प्रदेश द्वारा 11 जनवरी को दून के पहाड़ी क्षेत्र पट्टा मेहलोग में पहली बार संस्था के 28वें विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आयोजक उर्मिला गुरमैल चौधरी ने बताया कि 11 जनवरी रविवार को सुबह 9.00 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक रक्तदान व निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर पीएनबी के विपरीत कंप्यूटर एवम सिलाई प्रशिक्षण सेंटर में भगत सिंह युथ क्लब व मेला समिति के सहयोग से आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस शिविर में ब्लड बैंक क्षेत्रीय चिकित्सालय सोलन के अनुभवी डॉक्टरों की टीम रक्त एकत्रित करेगी तथा रोगियों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच भी करेगी। समाजसेवी गुरमैल चौधरी ने बताया कि 18 से 60 वर्ष की आयु के स्वस्थ व्यक्ति अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर इस पुनीत कार्य के भागीदार बने।
उन्होंने कहा कि ‘जो अन्न दे वह अन्नदाता, जो धन दे वह धनदाता, जो विद्या दे विद्यादाता परंतु जो रक्त दे वह जीवनदाता’।
कोई भी 18 से 60 वर्ष की आयु का स्वस्थ्य व्यक्ति एक साल में चार बार रक्तदान कर सकता है। इससे शरीर पर कोई फर्क नही पड़ता बल्कि रक्त का संचार जो जाता है। इसलिए रक्त अवश्य दान करे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बिहार का जनादेश प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों और नेतृत्व पर मुहर : जयराम ठाकुर

बिहार विजय के अवसर पर सीटीओ चौक पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सुखविंदर सिंह सुक्खू के झूठ को देश और बिहार ने नकारा बिहार ने सुशासन और बेहतर प्रशासन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फर्जी निवेश प्लेटफॉर्म से 47.20 लाख की ठगी : तीन आरोपी दबोचे

नई दिल्ली, 12 अप्रैल :  फर्जी ऑनलाइन निवेश प्लेटफॉर्म के जरिए 47.20 लाख रुपये की ठगी करने वाले संगठित गिरोह का क्राइम ब्रांच ने भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री का सपना, वर्ष 2032 तक आर्थिक रूप से मजबूत राज्य बने हिमाचल: सुनील शर्मा बिट्टू

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार ने एपीएमसी अध्यक्ष बनने पर अजय शर्मा को दी बधाई हमीरपुर 12 फरवरी। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) हमीरपुर के सभी पदाधिकारियों,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने सिपुर में पौधरोपण अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का किया आह्वान

एएम नाथ। शिमला : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज शिमला जिला के मशोबरा ब्लॉक के सिपुर में हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस सोसायटी और वन विभाग के संयुक्त तत्वाधान से आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में...
Translate »
error: Content is protected !!