हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों में भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी…200 से अधिक सड़कें बंद

by

एएम नाथ । शिमला : मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों में सोमवार और मंगलवार को अत्यधिक भारी बारिश का ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार को कांगड़ा, मंडी और सिरमौर के कुछ इलाकों में और मंगलवार को शिमला, सोलन तथा सिरमौर में अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है।

साथ ही, विभाग ने शुक्रवार तक 12 में से कुछ जिलों में भारी बारिश का ‘येलो अलर्ट’ भी जारी किया है. राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) के अनुसार, आपदा प्रभावित मंडी ज़िले की 157 सड़कों सहित कुल 208 सड़कें बारिश के कारण वाहनों के आवागमन के लिए बंद हैं जबकि सोमवार सुबह तक 745 जलापूर्ति योजनाएं और 139 बिजली वितरण ट्रांसफार्मर प्रभावित हुए हैं।

हिमाचल प्रदेश को चालू मानसून सीज़न में पहले ही 770 करोड़ रुपये से ज़्यादा का नुकसान हो चुका है. एसईओसी ने बताया कि 20 जून को मानसून की शुरुआत से लेकर 13 जुलाई तक, 98 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें 57 मौत बारिश से जुड़ी घटनाओं में और 41 मौतें सड़क दुर्घटनाओं में हुई जबकि 178 घायल हुए हैं और 34 लापता हैं।

राज्य में 31 बार बाढ़, 22 बार बादल फटने और 18 बार भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं. इस बीच, राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई और सिरमौर जिले के राजगढ़ में रविवार शाम से 72 मिमी बारिश हुई, जबकि खदराला में 42.4 मिमी, पच्छाद में 38 मिमी, मंडी में 26.4 मिमी, भुंतर में 22 मिमी, शिलारू में 14.2 मिमी, सेओबाग में 12.2 मिमी, शिमला में 11.5 मिमी और रोहड़ू में 10 मिमी बारिश हुई।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

महिला टीचर सस्पेंड : 3 साल से आती थी रोजाना साढ़े 12 बजे स्कूल

एएम नाथ : कुल्लू ।  जिले में  लगघाटी में चौपड़सा सरकारी स्कूल में देरी से आधी छुट्टी पर पहुंचने वाली महिला टीचर को सस्पेंड कर दिया गया है। महिला टीचर रोज 12 बजे के...
हिमाचल प्रदेश

सडक़ दुर्घटना में एक ट्रक चालक की मौत व एक के गंभीर रूप से घायल

अंब : अंब-नैहरियां मार्ग पर दोसडक़ा मुख्य मार्ग पर हुई सडक़ दुर्घटना में एक ट्रक चालक की मौत व एक के गंभीर रूप से घायल होने का समाचार है। मृतक चालक की पहचान कुलदीप...
article-image
पंजाब

वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा की प्रो. नज़म रियाड से विशेष बातचीत — भविष्य की शिक्षा को लेकर ‘Future Ready School’ की घोषणा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा ;होशियारपुर स्थित प्रतिष्ठित विद्यालय विद्या मंदिर स्कूल की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित समारोह में वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा ने जाने-माने शिक्षाविद् प्रो. नज़म रियार से विशेष बातचीत की। इस अवसर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधान मंडलों की कार्यप्रणाली में एकरूपता जरूरी : कुलदीप सिंह पठानिया

मैसूर में पीठासीन अधिकारियों की बैठक में शामिल हुए हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया संसद और विधानसभाओं के नियमों में समानता राष्ट्रहित में अहम कदम : पठानिया एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश...
Translate »
error: Content is protected !!