हिमाचल प्रदेश को 70 लाख की जनसंख्या : 153 आईएएस अधिकारियों की नहीं है जरूरत: सुक्खू

by
रोहित जस्वाल। शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को कहा कि सरकार ने राज्य संवर्ग में नए आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को शामिल न करने का निर्णय किया है, क्योंकि राज्य को लगभग 70 लाख की आबादी के लिए 153 आईएएस अधिकारियों की आवश्यकता नहीं है।
मुख्यमंत्री ने यहां जारी एक बयान में कहा कि इसके अलावा सरकार का लक्ष्य भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के अधिकारियों की संख्या घटाने का भी है। सुक्खू ने सोलन में एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में कहा कि राज्य में एक भी अंतरराष्ट्रीय स्तर का हवाई अड्डा नहीं है, और ऐसे हवाई अड्डे के निर्माण की पूरी लागत केंद्र सरकार द्वारा वहन की जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त केंद्र को भानुपल्ली-बेरी और चंडीगढ़-बद्दी रेलवे लाइनों के निर्माण के लिए भी पूर्ण धनराशि देनी चाहिए। एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने सोलन-परवाणू फोर-लेन राजमार्ग की खराब स्थिति का जिक्र करते हुए इसके लिए दोषपूर्ण डिजाइन को जिम्मेदार ठहराया।
उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से पहले ही बात कर चुके हैं और उनसे राजमार्ग की स्थिति सुधारने के लिए फिर से डिजाइन बनाने और अन्य जरूरी फेरबदल करने का अनुरोध किया था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लोअर नैण में बनेगा सब-स्टेशन : कण्डवाड़ी क्षेत्र में व्यय हो रहे 20 करोड़ : आशीष बुटेल

पालमपुर, 30 दिसंबर :- पालमपुर विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत कण्डवाड़ी में राजीव गांधी डे बोर्डिंग विद्यालय का निर्माण किया जा रहा है और इसपर साढ़े 7 करोड़ रुपये किये जायेंगे। मुख्य संसदीय सचिव,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

काम प्रिंसिपल का तो वेतन भी उसी पद का, 9 प्रिंसिपलों को पूरी सैलरी देने के निर्देश ; हिमाचल हाईकोर्ट ने सरकार की अधिसूचना की रद्द

 कार्यभार संभालने की मूल तारीख से उच्च वेतनमान और एरियर देने के आदेश शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने शिक्षा विभाग के लेक्चरर कैडर को बड़ी राहत देते हुए राज्य सरकार की 8 मई 2025...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गलुआ में विश्व ग्लोकोमा सप्ताह के उपलक्ष्य पर जागरूकता शिविर आयोजित

ऊना : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला ऊना द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र गलुआ में विश्व ग्लोकोमा सप्ताह के उपलक्ष्य पर जिला स्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए...
हिमाचल प्रदेश

पहली से 29 अप्रैल तक ऊना शहर के दुकानदारों, उनके कर्मचारियों व रेहड़ी फड़ी वालों का होगा कोरोना टैस्ट

ऊना  : कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए व्यापारियों, दुकानदारों व उनके कर्मचारियों के कोविड परीक्षण करने का निर्णय लिया गया है। इसके अंतर्गत नगर परिषद ऊना के क्षेत्राधिकार में आते व्यापारियों,...
Translate »
error: Content is protected !!