हिमाचल प्रदेश जुवेनाइल जस्टिस के तहत राज्य चयन समिति का पुनर्गठन

by

सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति सुरिंदर सिंह ठाकुर बने अध्यक्ष, भारती व अनिता सदस्य

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने जुवेनाइल जस्टिस (केयर एंड प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन) मॉडल रूल्स, 2016 के तहत गठित राज्य चयन समिति (स्टेट सेलेक्शन समिति) का पुनर्गठन कर दिया है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा जारी अधिसूचनाओं के अनुसार समिति के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति तीन वर्षों के लिए की गई है, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।
सरकार ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति सुरिंदर सिंह ठाकुर को राज्य चयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। न्यायमूर्ति ठाकुर का न्यायिक अनुभव बाल न्याय से जुड़े मामलों में समिति के कार्यों को मजबूती प्रदान करेगा।
इसके साथ ही समिति में दो नए सदस्यों को भी नामित किया गया है। इनमें के.एस. भारती, निवासी नादौन (जिला हमीरपुर) और अनिता ठाकुर, निवासी संजौली (जिला शिमला) शामिल हैं। दोनों सदस्यों का कार्यकाल भी तीन वर्षों का होगा।
राज्य चयन समिति का मुख्य दायित्व किशोर न्याय से संबंधित संस्थानों, समितियों और बोर्डों के गठन व चयन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं प्रभावी बनाना है। इस समिति की भूमिका बाल संरक्षण, पुनर्वास और न्याय सुनिश्चित करने में अहम मानी जाती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

1 सितम्बर से संकट मोचन मंदिर में भी पत्तल में परोसा जायेगा लंगर – अनुपम कश्यप

जिला के सभी मंदिरों में पत्तल पर लंगर परोसने की है योजना एएम नाथ। शिमला 23 अगस्त – शिमला के स्थित ऐतिहासिक तारादेवी मंदिर में हरी पत्तल में श्रद्धालुओं को लंगर परोसे जाने की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

300 यूनिट फ्री बिजली का फायदा ऐसे मिलेगा : पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का ऐलान

नई दिल्ली।  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को सोलर ऊर्जा आधारित एक खास पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का ऐलान किया। वित्त मंत्री ने नि:शुल्क सौर बिजली योजना को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

श्री राधाकृष्ण मंदिर के वार्षिक महासम्मेलन में उपमुख्यमंत्री व लोक निर्माण मंत्री ने लिया भाग : श्री ठाकुर जी की पावन पालकी उठाई

ऊना, 4 फरवरी. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को ऊना ज़िले के कोटला कलां स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर समिति द्वारा आयोजित वार्षिक धार्मिक महासम्मेलन में भाग लिया। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से एक व्यक्ति की मौत : ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई थी

ऊना : कुरियाला में रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक अतुल शर्मा कुरियाला का रहने वाला था, जो खुद ट्रैक्टर चला रहा था। इस घटना में...
Translate »
error: Content is protected !!