हिमाचल प्रदेश में बैच वाइज भरे जाएंगे जुनियर ड्रॉफसमैन (सिविल) के 5 पद

by
इन पदों के लिए 29 जनवरी 2025 तक रोजगार कार्यालय में नाम दर्ज होना अनिवार्य : अरविंद चौहान
एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग में प्रमुख अभियंता कार्यालय शिमला द्वारा जूनियर ड्राफ्टमैन (सिविल) के पांच पदों की भर्ती बैच वाइज आधार पर की जा रही है। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी चंबा अरविंद चौहान ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि सामान्य वर्ग के लिए दो पद आरक्षित हैं तथा 2006 तक के बैच के उम्मीदवार इसके लिए पात्र होंगे। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए दो पद आरक्षित हैं तथा बर्ष 2020 तक के बैच के उम्मीदवार इसके लिए पात्र होंगे। स्वतंत्रता सेनानियों (अनुसूचित जाति) के परिवारजनों के लिए एक पद आरक्षित है तथा वर्ष 2024 तक के बैच के उम्मीदवार इसके लिए पात्र होंगे।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि जिला चंबा के जूनियर ड्राफ्ट्समैन (सिविल) के आवेदक जो कि श्रेणी अनुसार दिए गए सत्र तक पात्र होंगे वे 29 जनवरी 2025 तक अपना नाम संबंधित रोजगार कार्यालय में दर्ज करवाना सुनिश्चित करें तथा जिन आवेदकों ने पहले ही अपना नाम दर्ज करवा लिया है वे अपने-अपने रोजगार कार्यालय से अपने पंजीकरण का सत्यापन भी करवा सकते हैं। उन्हें बताया कि इस विषय में अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति जिला रोजगार कार्यालय चंबा के दूरभाष नंबर 01899 222209 पर संपर्क कर सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रीन एप्पल पब्लिक स्कूल में एंटी-चिट्टा जागरूकता अभियान का आयोजन, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ

बद्दी, 14 जुलाई (तारा) : ग्रीन एप्पल पब्लिक स्कूल बद्दी में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा युवाओं में स्वस्थ, जिम्मेदार एवं नशामुक्त जीवन शैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अल्टो कार में महिला व पुरुष के संदिग्ध अवस्था में शव बरामद : दोनों लवर थे और दोनों ने आत्महत्या की है : एसएचओ गगनदीप सिंह सेखों

गढ़शंकर, 12 अगस्त : गढ़शंकर के गांव सतनौर में एक प्लाट के बाहरी इलाके में एक काले रंग की ऑल्टो कार में एक महिला और पुरष के संदिग्ध अवस्था में शव मिले। बताया जा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

12 पुलिसकर्मी सस्पेंड – पंजाब में पुलिस की गुंडागर्दी पर एक्शन… सेना के कर्नल को पीटने वाले, जांच शुरू

पटियाला : पटियाला में भारतीय सेना के कर्नल की बेरहमी से पिटाई करने के मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है। इस मामले में पटियाला एसएसपी ने 12 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी में विनाशकारी बाढ़ से तबाह 219 स्कूल : खराब रिजल्ट के बाद 320 टीचर्स पर गाज गिरनी तय

एएम नाथ । मंडी : प्राकृतिक आपदा से हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में भारी तबाही हुई है। 30 जून की रात 12 जगह बादल फटने से जिले में जान-माल का भारी नुकसान हुआ।...
Translate »
error: Content is protected !!