हिमाचल प्रदेश में हिंदू समाज का प्रदर्शन : सुक्खू सरकार पर लगाया लीपापोती का आरोप

by

शिमला: हिमाचल प्रदेश के शिमला में संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण के खिलाफ शुरू हुए विरोध की चिंगारी अब पूरे सूबे में फैल चुकी है। आज पूरे हिमाचल प्रदेश में हिंदू समाज सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिमला समेत सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है। संजौली मस्जिद विवाद को लेकर हिंदू संगठनों में इस कदर गुस्सा है कि आज शिमला में नगर निगम कार्यालय का भी घेराव करने की योजना है। हिंदू संगठनों का कहना है कि संजौली मस्जिद विवाद में सुक्खू सरकार लीपापोती कर रही है और अगर उनकी मांगें नहीं मानी गई तो 5 अक्टूबर के बाद जेल भरो आंदोलन शुरू होगा।

‘अवैध मस्जिदें जहां भी हैं, उन्हें हटाया जाए’

हिंदू संगठन अपना विरोध जताते हुए लगातार मांग कर रहे हैं कि संजौली समेत जहां भी अवैध मस्जिदें हैं, उन्हें हटाया जाए। इसके अलावा अवैध घुसपैठ और वक्फ बोर्ड खत्म करने की मांग को लेकर भी उनका आंदोलन चल रहा है। बता दें कि हिमाचल में अवैध मस्जिदों को लेकर हिंदू पक्ष लगातार हमला बोल रहा। आंकड़ों के मुताबिक, साल 2021 में हिमाचल प्रदेश में 393 मस्जिदें थीं लेकिन अब इनकी संख्या बढ़कर 520 हो गया है। हिमाचल प्रदेश में सबसे ज्यादा 130 मस्जिदें सिरमौर जिले में हैं। हिंदू संगठनों का दावा है कि इनमें से ज्यादातर मस्जिदें अवैध हैं।

11 सितंबर को शिमला में शुरू हुआ था प्रदर्शन :  शिमला में 11 सितंबर को हिंदू संगठनों ने संजौली मस्जिद में हो रहे कथित अवैध निर्माण को लेकर जबरदस्त प्रदर्शन किया था। इसके बाद हिमाचल प्रदेश के अन्य इलाकों में भी घुसपैठ, मस्जिदों के अवैध निर्माण और बाहरियों के वेरिफिकेशन के मुद्दे पर प्रदर्शन होने लगे। 13 सितंबर को मंडी में मस्जिद में अवैध निर्माण को लेकर हिंदू समाज के लोग सड़क पर उतरे। ये हवा 14 सितंबर को बिलासपुर और 16 सितंबर को कुल्लू पहुंची। 19 सितंबर को नेरवा में अवैध घुसपैठ और इसके खिलाफ एक्शन लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन हुआ और फिर 21 सितंबर को सिरमौर में भी वक्फ बोर्ड खत्म करने की मांग तेज की गई।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रोजगार के नाम पर सदन में भी झूठ बोल रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

1 साल में 11000 नौकरियां छीनने की बात अपने मुंह से कर रहे हैं मुख्यमंत्री सिर्फ मुख्यमंत्री के झूठ के सहारे नहीं हो सकता प्रदेश का भला नेता प्रतिपक्ष ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईजीएमसी में मनोचिकित्सा मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस

शिमला 26 जून : आईजीएमसी शिमला में मनोचिकित्सा विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस मनाया गया। इस वर्ष (2023) का थीम People First: Stop Stigma and Discrimination, Strengthen Prevention है। इस अवसर पर मनोचिकित्सा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर-चंबा-नाहन में खुलेंगे तीन नए नर्सिंग संस्थान

90 फीसदी अनुदान देगा केंद्र, राज्य सरकार ने साइन किया एमओयू एएम नाथ। शिमला हिमाचल में तीन नए नर्सिंग संस्थान जल्द ही खुलेंगे। इनमें हमीरपुर, चंबा और नाहन को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनजातीय वर्ग के लोगों को योजनाओं का लाभ किया जाए सुनिश्चित : डॉ. आशा लकड़ा

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य ने जिला अधिकारियों के साथ की बैठक एएम नाथ। चंबा ;  राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा की अध्यक्षता में जिले के अनुसूचित जनजाति वर्ग...
Translate »
error: Content is protected !!