हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मनीष ठाकुर सहित 23 आम आदमी पार्टी में शामिल

by

शिमला:  पंजाब में जोरदार जीत के बाद अव हिमाचल में भी आम आदमी पार्टी में दूसरी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के शामिल होने का  सिलसिलातेज हो गया है।  कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश के कई नेता सोमवार को आप में शामिल हो गया।
दिल्ली के कैबिनेट मंत्री व आम आदमी पार्टी के हिमाचल प्रदेश के चुनाव इंचार्ज ने हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मनीष ठाकुर सहित 23 अन्य युवा नेताओं को आप मे शामिल किया । आप में यूथ कांग्रेस के  विवेक जसवाल ,साजिद अली, अत्तर कपूर, राकेश ठाकुर, गौरव ठाकुर, जयलाल शर्मा, गौरव बंचैक, भानु शर्मा, ईशान ओहरी, सुधीर सुमन, जसवीर सिंह, मनोज शर्मा, पदम नेगी, पंकज सिंगला, प्रवेश शर्मा, रितेश मेहता, राधे श्याम, रोनी घेड़ा,   अनीश राठौर,  सागर क्लांटा, विशाल दुरी,  चेतन चौहान, जगपाल चौहान व चेतन चौहान,   शामिल हुए।
इस अवसर पर  सत्येंद्र जैन  ने कहा कि पार्टी को पूरे हिमाचल प्रदेश के लोग बदलाव के लिए मतदान करने के लिए तैयार है। आम आदमी पार्टी के गवर्नेंस माडल की मांग पूरे देश में हो रही है। दूसरी पार्टियों में कई अच्छे लोग हैं जो आम आदमी पार्टी से जुड़ कर इस बदलाव की राजनीति का हिस्सा बनना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि एक हफ्ते पहले आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव लडऩे का निर्णय लिया है। इसके बाद पूरे राज्य से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। हिमाचल प्रदेश के कई युवा और जागरुक नेता आज आम आदमी पार्टी में शामिल होने के लिए आगे आ रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

‘यूथ एंड आइकॉन’ अवार्ड से लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को नवाजा : लंदन स्थित ब्रिटिश संसद परिसर में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन ने किया सम्मानित

युवा नेतृत्व, बौद्धिक राजनीति और प्रदेश में आपदा के दौरान किए गए सराहनीय कार्यों के लिए दिया गया सम्मान एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

50 लाख रुपये कर दी पेमेंट : हिमाचल में एक और घोटाला, पंचायतों में स्कूटर-बाइक में रेत और बजरी की सप्लाई

एएम नाथ।  नाहन :  हिमाचल प्रदेश में सिरमौर की दो पंचायतों में स्कूटर और बाइक पर रेत-बजरी की ढुलाई का मामला सामने आया है. आरटीआई में खुलासा हुआ है कि इसमें 50 लाख रुपये...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एनएसएस सात दिवसीय शिविर का तृतीय दिवस सफलतापूर्वक संपन्न

तारा। बरोटीवाला : राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना (एन एस एस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का तृतीय दिवस उत्साह एवं जागरूकता के साथ मनाया गया। दिन की शुरुआत प्रातः...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस की राजनीति भ्रम, नकारात्मकता और निराशा पर आधारित : अनुराग ठाकुर

एएम नाथ । शिमला : भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे कांग्रेस पार्टी की मानसिक दिवालियापन का परिचायक बताया है। उन्होंने कहा कि...
Translate »
error: Content is protected !!