हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा गलत परिणाम जारी करना बड़ी बात : जयराम ठाकुर

by
एएम नाथ। मंडी :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार हर चीज को बहुत हल्के में ले रही है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा गलत तरीके से रिजल्ट निकालना हल्केपन वाले उसी नजरिए का परिणाम है। सरकार के इस कदम का बच्चों पर क्या प्रभाव पड़ेगा? सरकार इस बारे में सोचती नहीं हैं। अंग्रेजी में पास होने के बाद भी फेल किए जाने से एक बच्ची ने जहर खा लिया। बिटिया तो बच गई लेकिन पता चल रहा है कि आंतरिक रूप से बहुत से अंगों को नुकसान पहुंचा है। मैं बिटिया के अतिशीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की लापरवाही को मानवीय चूक समझ कर माफ नहीं किया जा सकता है। परीक्षा के परिणाम युवाओं का भविष्य तय करते हैं। ऐसे में परीक्षा परिणाम को घोषित करने का काम इतने हल्के में कैसे लिया जा सकता है? सरकार को इस अपराध की जिम्मेदारी लेनी पड़ेगी। बच्चों की जान इसी तरह आफत में नहीं डाली जा सकती है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश यात्रा से पहले एनएच-154ए की तैयारियों का जायजा : DC मुकेश रेपसवाल ने दिए सुरक्षा के निर्देश

मणिमहेश यात्रा से पहले एनएच-154ए की तैयारियों का जायजा, उपायुक्त ने दिए सुरक्षा के निर्दे 60 संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी, मार्ग सुचारु रखने को मशीनें तैनात श्रद्धालुओं की सुरक्षित यात्रा के लिए एनएचएआई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भूस्खलन के कारण 7 मकान क्षतिग्रस्त : प्रभावित परिवारों को राहत शिविरों में किया शिफ्ट

ज्वाली : ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत कोटला में भारी बरसात व भूस्खलन के कारण 7 मकान क्षतिग्रस्त। घरों में भारी मलवा भरा। प्रशासन द्वारा सभी क्षतिग्रस्त मकानों को खाली करवा कर प्रभावित परिवारों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नाबालिग लड़की के पेट में जब दर्द रहने के साथ-साथ फूलने लगा– पोल उस समय खुली :चचेरे भाई ने आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की से किया दुराचार,मामला दर्ज , ग्रिफ्तार करने के लिए पुलिस कर रही छापेमारी

सुल्तानपुर लोधी : कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से उसके चचेरे भाई ने दुराचार किया। आरोपी चचेरा भाई 15 साल की बहन से ही संबंध बनाता रहा। आठवीं कक्षा में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बंबर ठाकुर गोलीकांड मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार : इंस्टाग्राम पर 2 शूटरों की रील भी वायरल

बिलासपुर :  पूर्व विधायक पर हुए गोलीकांड में पुलिस ने हिरासत में लिए पांच आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान रितेश, मंजीत नड्डा और रोहित राणा के रूप में हुई...
Translate »
error: Content is protected !!