हिमाचल प्रशासनिक सेवा के पांच अधिकारियों के तबादले

by

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए हिमाचल प्रशासनिक सेवा (HAS) के पांच अधिकारियों के तबादला एवं तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं। आदेशों के अनुसार, 2017 बैच के HAS अधिकारी अनिल कुमार शर्मा को हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत (बिजली) नियामक आयोग, शिमला में सचिव नियुक्त किया गया है। उनके कार्यभार संभालते ही सुनील वर्मा अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे।
वहीं, विपिन कुमार को किन्नौर जिले के रिकांगपिओ में सहायक आयुक्त के रूप में तैनाती दी गई है। इसके साथ ही 2022 बैच के HAS अधिकारी केशव राम को कांगड़ा जिले के फतेहपुर स्थित ब्यास डैम प्रोजेक्ट में भूमि अधिग्रहण अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा, 2022 बैच की HAS अधिकारी पूजा को सोलन जिले के अर्की में सहायक सेटलमेंट अधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है।
साल 2025 बैच के HAS अधिकारी विवेक कुमार को कांगड़ा जिले के धर्मशाला में सहायक आयुक्त के रूप में तैनात किया गया है। यहां पहले से कार्यरत जगदीप सिंह को कार्मिक विभाग में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।
राज्य सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को कार्यक्षमता और प्रशासनिक संतुलन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

देहरा के चुनाव में वोट चोरी के लिए सुक्खू सरकार ने सारी मर्यादाएं लांघी : जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री ने झूठ बोलकर निकाला सुख की सरकार का गोल्डन पीरियड सेंट्रल यूनिवर्सिटी के 30 करोड़ नहीं जमा करवा पाई लेकिन पालमपुर यूनिवर्सिटी के 40 हेक्टेयर जमीन बेच दी मित्रों का भला, सत्ता समर्थित...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सर्च आपरेशन : 62 महिलाओं सहित 120 के खिलाफ एनडीपीएस एकट तहत मामला दर्ज ,एसटीएफ के आईजी आर के जायसवाल के नेतृत्व में 170 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने देनोवाल खुर्द में चलाया सर्च आपरेशन

गढ़शंकर : गांव देनोवाल खुर्द में पुलिस ने एसटीएफ के आईजी आरके जायसवाल के नेतृत्व में 170 कर्मचारियों ने नशा तस्करों के खिलाफ छे घंटे सर्च अपरेशन चलाया। जिसमें 120 नशा तस्करों के खिलाफ...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पत्नी के लिए खाना बना रहा था पति : सिलेंडर फटा और एक पल में उजड़ गया परिवार

एएम नाथ। शिमला :  शिमला से एक बेहद हृदयविदारक हादसे की खबर सामने आई है। मायके से लौट रही एक महिला की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब उसने घर पहुंचकर अपने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

B फार्मेसी की छात्रा ने हॉस्टल में लगाया फंदा, मंडी के निजी फॉर्मेसी कॉलेज में : कमरे से बरामद हुआ सुसाइड नोट

  एएम नाथ। मंडी. : हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी की बल्ह घाटी में एक निजी फार्मेसी कॉलेज में वीरवार देरशाम को एक युवती ने फंदा लगाकर हॉस्टल के कमरे में आत्महत्या कर ली।...
Translate »
error: Content is protected !!