हिमाचल बजट सत्र का पहला दिन : राज्यपाल ने आरडीजी ग्रांट से जुड़े अंश पढ़ने से किया इंकार

by

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बजट सत्र के पहले ही दिन सदन में विवाद की स्थिति बन गई। सत्र का शुभारंभ दोपहर दो बजे हुआ, लेकिन राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला का अभिभाषण मात्र 2 मिनट 1 सेकेंड में समाप्त हो गया।
दरअसल, अभिभाषण के दौरान रैवेन्यू डेफिसिट ग्रांट (आरडीजी) का उल्लेख था। राज्यपाल ने दस्तावेज के कुछ हिस्सों पर आपत्ति जताते हुए उन्हें पढ़ने से इंकार कर दिया। उन्होंने केवल प्रारंभिक दो पैराग्राफ और अंतिम पैराग्राफ पढ़ा तथा शेष भाग को सदन की कार्यवाही का हिस्सा मानते हुए पढ़ा हुआ मानने की बात कही।
राज्यपाल ने स्पष्ट किया कि दस्तावेज के पृष्ठ 1 से 16 तक संस्थागत ढांचे के विरुद्ध टिप्पणियां दर्ज हैं, जिन्हें पढ़ना उचित नहीं है। इसी कारण उन्होंने पूरा अभिभाषण पढ़ने के बजाय सीमित अंश ही पढ़ा।
सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु , सत्तापक्ष के विधायक तथा नेता प्रतिपक्ष सहित भारतीय जनता पार्टी के विधायक भी सदन में मौजूद रहे।
रैवेन्यू डेफिसिट ग्रांट को लेकर पहले से ही सियासी माहौल गरम था और राज्यपाल के इस कदम के बाद सदन में राजनीतिक हलचल और तेज हो गई। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी बहस होने के संकेत मिल रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

इंदौरा उत्सव के तहत महिला खेल प्रतियोगिताएँ संपन्न, 19 दिसंबर को मुख्यमंत्री करेंगे विजेताओं को पुरस्कृत

इंदौरा उत्सव की तैयारियों का मलेंद्र राजन ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश एएम नाथ। इंदौरा :  इंदौरा विधानसभा में 18-19 दिसंबर को आयोजित होने वाले बहुप्रतीक्षित इंदौरा उत्सव के उपलक्ष्य पर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2700 पदों पर करेगा पंजाब नेशनल बैंक नियुक्तियां : आवेदन 30 जून से शुरू, अप्लाई करने की आखिरी तारीख 14 जुलाई

चंडीगढ़ : बैंक में नौकरी करने की इच्छा है और जरूरी योग्यता रखते हैं तो पीएनबी में निकली अप्रेंटिस की बंपर भर्तियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन लिंक खुल गया है और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पेड़ लगाकर वोट डालने का अनोखा सन्देश : निजी विद्यालय किड्स कैम्प पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का किया आयोजन

एएम नाथ। चम्बा :   स्वीप टीम भट्टियात द्वारा मिशन 414 के तहत कई नवाचारी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी के अंतर्गत आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में अधिक से अधिक मतदान हो इसके लिए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फायरिंग – महिला के घर गांव महितावपुर में कल देर रात फायरिंग : पुलिस ने 6 खोल किए बरामद..सात दिन में गढ़शंकर में तीसरी फायरिंग की घटना

गढ़शंकर l गांव महितावपुर में एक महिला के घर पर कल देर रात फायरिंग की गई। जिसका देर शाम को तब पता चला जब बच्चे कारतूसों के खोल लेकर घूमते दिखे तो पंचायत ने...
Translate »
error: Content is protected !!