हिमाचल में IPS अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां : गुरदेव चंद शर्मा को डीआईजी (लॉ एंड ऑर्डर) की दी जिम्मेदारी

by

एएम नाथ : शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के कई अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां की हैं। गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार ये सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

कोटखाई दुष्कर्म एवं हत्या मामले में हवालात में युवक की मौत मामले में सजा काट कर आए एस जाहूर हैदर जैदी (आईपीएस) 1994) को इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आईजी) को पुलिस अकादमी ट्रेनिंग एंड रिसर्च शिमला नियुक्त किया गया है।

गुरदेव को ला एंड ऑर्डर का जिम्मा

इसके अलावा गुरदेव चंद शर्मा (आईपीएस 2009) को डीआईजी (लॉ एंड ऑर्डर) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संजीव कुमार गांधी (आईपीएस 2012) को डीआईजी, ट्रैफिक टूरिस्ट एंड रेलवे, शिमला बनाया गया है। अमित यादव (आईपीएस 2019) को कमांडेंट, द्वितीय इंडिया रिजर्व बटालियन, सकोह (कांगड़ा) में तैनात किया गया है।

बिलासपुर में जिला नोडल अधिकारी बदला

उधर, हिमाचल प्रदेश सरकार ने बिलासपुर जिले में जिला नोडल अधिकारी के पद पर बदलाव करते हुए नई नियुक्ति की अधिसूचना जारी की है। कृषि विभाग सचिव सी पॉलरासु द्वारा जारी आदेश के अनुसार डा. देवेंद्र कुमार संख्यान एसएमएस (कृषि), डीडीए कार्यालय बिलासपुर को जिला नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वे अब जिला योजना अधिकारी की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे। सरकार ने इस नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गोदरेज कंपनी ने थाना डिस्पेंसरी में सीएसआर के तहत 6 लाख रुपये के कराए विकास कार्य

डिस्पेंसरी में बनाया शेड व स्टोर का किया रिपेयर, वारटर कूलर व कुर्सियों का कराया प्रबंध बद्दी, 30 जनवरी (तारा) : बद्दी स्थित गोदरेज कंपनी ने अपने सीएसआर के तहत आयुष विभाग की थाना स्थित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जल्द सड़क सुविधा से जुड़ेगा धरमरी गांव : लोगों के लिए मसीहा बन कर आए सदर विधायक नीरज नयर

चम्बा : अब कोलका पंचायत का धरमरी गांव भी भाग्य रेखा से जुड़ जाएगा। इस ऒर कार्य प्रगति पर है। चम्बा सदर के विधायक नीरज नयर के अथक प्रयासों के कारण बुधवार को कोलका...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

होटल में पति को महिला के साथ देख भड़की पत्नी : गगरेट में घंटों चला हंगामा

एएम नाथ। गगरेट :  ऊना जिले के गगरेट क्षेत्र में पति-पत्नी के रिश्ते से जुड़ा एक मामला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। छुट्टी पर घर आए एक सैनिक को उसकी पत्नी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सामुदायिक भवन सनेड का किया लोकार्पण

ट्रैक टूरिज्म के लिहाज से विकसित होगा भटियात क्षेत्र,  ककरौटी-घटा में 132 केवीए क्षमता का बनेगा विद्युत उपकेंद्र रजैं- सरोगा प्रवाह सिंचाई योजना के निर्माण पर व्यय किए जा रहे हैं 1260 लाख :...
Translate »
error: Content is protected !!