हिमाचल में अमृतसर निवासी तीन युवकों से 75 ग्राम चिट्टा बरामद, गिरफ्तार

by

एएम नाथ : धर्मशाला l जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे “विशेष अभियान” के अंतर्गत पुलिस की विशेष टीम ने अमृतसर निवासी तीन नशा तस्करों को 75 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस की विशेष टीम कांगड़ा क्षेत्र में नियमित गश्त पर थी, इसी दौरान टीम को एक गुप्त सूचना मिली कि तीन युवक गाड़ी (नंबर एचआर 41एफ-1766) मैं बैठ कर सारनू (शाहपुर) के पास नशे का अवैध कारोबार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और तीनों को धर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपियों में विक्की पुत्र अमर सिंह निवासी मकान नम्बर 305 धूपसरी संत नगर बैरका डाकखाना बैरका तहसील व जिला अमृतसर पंजाब उम्र 27 वर्ष, संदीप सिंह पुत्र कुलवन्त सिंह निवासी गांव अमृतसर बैरका मकान नम्बर 12 डाकखाना बैरका तहसील व जिला अमृतसर पंजाब, उम्र 27 वर्ष तथा विशाल सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी मकान नम्बर 305 धूपसरी संत नगर बैरका डाकखाना बैरका तहसील व जिला अमृतसर पंजाब, उम्र 20 वर्ष को मौके पर ही काबू कर लिया। तलाशी के दौरान तीनों के कब्जे से 75 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया।

एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि इन तीनों के खिलाफ पुलिस थाना शाहपुर में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है तथा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूर्ण की जा रही हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चैलचौक-पंडोह व मंडी-बजौरा मार्गों के लिए 21.05 करोड़ रुपये स्वीकृत : विक्रमादित्य सिंह

चैलचौक :  लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने चैलचौक-गोहर-पंडोह और मंडी-कमान्द-कटौला-बजौरा मार्गों के सुदृढ़ीकरण एवं रख-रखाव के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा 21.05 करोड़ रुपये की स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बल्ह की एसडीएम स्मृतिका नेगी को उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्य हेतु ‘सिविल सेवा पुरस्कार’ के लिए नामित किए जाने पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई

एएम नाथ। बल्ह  : जिला मंडी के बल्ह की एसडीएम स्मृतिका नेगी को व्यक्तिगत श्रेणी में उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्य हेतु ‘सिविल सेवा पुरस्कार’ के लिए नामित किए जाने पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

5 की मौत – मंडी में कार दुर्घटनाग्रस्त, शादी समारोह से आ रहे थे वापस

रोहित भदसाली मंडी : जिला मंडी में चौहारघाटी के वरधान में एक कार कल शनिवार को दुर्घनाग्रस्त हो गई थी । उक्त दुर्घटना में पांच युवाओं की मौत हो गई है। दुर्घटना का पता...
article-image
पंजाब

सभी देशवासी आगे बढ़कर गौ माता – नंदी महाराज की सेवा करें : डीआईजी राकेश कुमार कौशल

अमृतसर /दलजीत अजनोहा गौ माता – नंदी महाराज जी के शुभ आशीर्वाद से आज गौसवेकों की एक विशेष मुलाकात सनातन धर्म सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौसेवक पंडित अवन कुमार पाराशर की अध्यक्षता में...
Translate »
error: Content is protected !!