हिमाचल में कांग्रेस संगठन नहीं पैरालाइज्ड – प्रदेश कांग्रेस के ब्लॉक और जिला कार्यकारिणी की घोषणा जल्द : रजनी पाटिल

by

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी सांसद रजनी पाटिल ने कहा है कि प्रदेश में पार्टी संगठन पूरी तरह सक्रिय है और किसी भी तरह से पंगु (पैरालाइज) नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी नेता पूरी ऊर्जा और सक्रियता के साथ कार्य कर रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस के ब्लॉक और जिला कार्यकारिणी की घोषणा जल्द कर दी जाएगी, जिससे संगठनात्मक ढांचे को और मजबूती मिलेगी। रजनी पाटिल ने यह बातें राजीव भवन में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान कहीं। हिमाचल की कांग्रेस प्रभारी नियुक्त होने के बाद रजनी पाटिल का ये पहला प्रदेश दौरा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें एक बार फिर हिमाचल प्रदेश की महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी है, क्योंकि इससे पहले भी वे प्रदेश कांग्रेस के लिए प्रभावी कार्य कर चुकी हैं। अब उनकी प्राथमिकता संगठन को और मजबूत करने की होगी।

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि हिमाचल में पार्टी मजबूत स्थिति में है और यही वजह है कि यहां कांग्रेस की स्थिर सरकार बनी हुई है। उन्होंने कहा कि इस दौरे के दौरान वे संगठन के वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार-विमर्श करने आई हैं, ताकि प्रदेश कांग्रेस को और अधिक मजबूती दी जा सके। इस सिलसिले में वे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर रही हैं।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुआ मंथन

राजीव भवन में आयोजित बैठक में संगठनात्मक ढांचे को लेकर गहन चर्चा हुई। रजनी पाटिल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जमीनी स्तर पर सक्रिय है और जल्द ही ब्लॉक व जिला स्तर की कार्यकारिणी घोषित कर दी जाएगी।

पहले सत्र में बैठक

दोपहर के पहले सत्र में रजनी पाटिल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, सह प्रभारी विदित चौधरी, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, ठाकुर सिंह भरमौरी, गंगूराम मुसाफिर, कुलदीप कुमार, रामलाल ठाकुर, प्रकाश चौधरी और अन्य नेताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी योजनाओं पर चर्चा की गई।

दूसरे सत्र में सीएम व मंत्रियों के साथ चर्चा  : दोपहर बाद हुए दूसरे सत्र में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल, चंद्र कुमार, हर्षवर्धन चौहान, जगत सिंह नेगी, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह, राजेश धर्माणी, यादवेंद्र गोम्मा सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। इसके अलावा भवानी पठानिया, रघुवीर बाली और केवल पठानिया ने भी बैठक में भाग लिया।

संगठन को और धार देने की तैयारी :  बैठकों में संगठन की मजबूती, आगामी चुनावों की रणनीति और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जनता तक प्रभावी रूप से पहुंचाने को लेकर चर्चा की गई। प्रदेश कांग्रेस संगठन को और अधिक धार देने के लिए नए नेतृत्व और जिम्मेदारियों का जल्द ऐलान किया जाएगा।

रजनी पाटिल ने कहा कि हिमाचल कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता एकजुट हैं और प्रदेश में पार्टी की पकड़ मजबूत करने के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी के अंदर किसी तरह की गुटबाजी नहीं है और सभी नेता संगठन के हित में एकमत हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

62 वा वार्षिक आल इंडिया प्रिंसिपल हरभजन सिंह मेमोरियल टूर्नामेंट 14 फरवरी से 21 फरवरी तक करवाया जा रहा : कुलवंत सिंह संघा

इस टूर्नामेंट में क्लब, कॉलेज एवं अकादमी वर्ग के शेष मैचों में पूरे भारत की प्रमुख फुटबॉल टीमें भाग ले रही  :  कुलवंत सिंह संघा इस टूर्नामनेट का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक डाक्टर इशांक कुमार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चपलाह में वर्षा जल संग्रहण डैम का कार्य 60 प्रतिशत कंपलीट, मॉनसून से पहले पूरा करेंगे कार्यःवीरेंद्र कंवर

पानी एकत्र कर किसान के खेत तक पहुंचेगा पानी, लगभग 2500 की आबादी को होगा लाभ ऊना – ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा है कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनाव का पर्व देश का गर्व “स्वीप का लक्ष्य शत् प्रतिशत मतदान : रावमा विद्यालय पूलन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

एएम नाथ। भरमौर, 23 अप्रैल :   भरमौर  विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षण एवं निर्वाचक सहभागिता  (स्वीप) कार्यक्रम के तहत  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पूलन  में  अध्यापकों द्वारा “चुनाव का पर्व देश का...
article-image
Uncategorized , दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमरनाथ यात्रा में फर्जी पास का खुलासा : लुधियाना आठ श्रद्धालु के बालटाल में गए पकड़े

श्रीनगर से पहले जत्थे में शामिल लुधियाना पंजाब के रहने वाले आठ युवा श्रद्धालु बुधवार की शाम बालटाल पहुंच गए थे। भव्य स्वागत और रात में लंगर में प्रवास के बाद बाबा के दर्शन...
Translate »
error: Content is protected !!