हिमाचल में कोयले की गैस से 3 की मौत : कोयले की अंगीठी भी हुई थी जली

by
रोहित जसवाल।  सोलन :  हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में कोयले की गैस से तीन मजदूरों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार जिले के थाना धर्मपुर के तहत डगशाई के साथ लगती अन्हेच पंचायत के रिहूं गांव में कोयले की गैस से तीन प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई।
मकान मालिक ने बार-बार दरवाजा खटखटाया :   जानकारी के मुताबिक बता दें कि मृतकों की पहचान रामपुर उत्तर प्रदेश निवासी सुरेश कुमार, अरबाज और सूरज के रूप में हुई है। तीनों की उम्र 20 से 28 साल के बीच थी। बताया जा रहा है कि बीती रात तीनों अपने कमरे में सोए थे। सुबह जब वे नहीं जागे तो मकान मालिक ने बार-बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों और पुलिस को सूचित किया।
आगामी जांच जारी :  पुलिस टीम ने कमरे की खिड़की की जाली तोड़कर अंदर से दरवाजे की कुंडी खोली। कमरे में तीनों व्यक्ति मृत पाए गए और कोयले की अंगीठी भी जली हुई थी। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला कोयले की गैस से मौत का बताया जा रहा है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर है। शवों को कब्जे में ले लिया गया है। वहीं आगामी जांच जारी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भोरंज की 44 पंचायतों के एआरओ को समझाई नामांकन प्रक्रिया : वीरवार से आरंभ हो रही है प्रधान, उपप्रधान और पंचायत सदस्यों की नामांकन प्रक्रिया

एएम नाथ। भोरंज 06 मई। विकास खंड भोरंज के अंतर्गत 44 ग्राम पंचायतों में वीरवार से आरंभ होने वाली नामांकन प्रक्रिया के लिए नियुक्त किए जाने वाले सहायक निर्वाचन अधिकारियों के लिए बुधवार को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वन महोत्सव पर धुंदन स्कूल के विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

अर्की। वन महोत्सव के अवसर पर राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंदन में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई, इको क्लब तथा स्काउट एंड गाइड के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम आयोजित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

परिस्थिति थी वो कैसे पैदा हुई उस दृष्टि से पंजाब सरकार को देखना चाहिए : सीएम सुक्खू

शिमला : पंजाब के तरनतारन स्थित गोइंदवाल साहिब केंद्रीय जेल में हुए गैंगवार पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जो परिस्थिति थी वो कैसे पैदा हुई उस दृष्टि से पंजाब सरकार को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लक्ष्य पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल अर्की में सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर का समापन

योगेश चौहान/अर्की. : लक्ष्य पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अर्की में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का मंगलवार को उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायी वातावरण में समापन हुआ। समापन समारोह में...
Translate »
error: Content is protected !!