लक्ष्य पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल अर्की में सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर का समापन

by

योगेश चौहान/अर्की. : लक्ष्य पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अर्की में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का मंगलवार को उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायी वातावरण में समापन हुआ। समापन समारोह में ब्लॉक हेल्थ सुपरवाइजर, ब्लॉक अर्की हेमेन्द्र सलारिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।
मुख्य अतिथि हेमेन्द्र सलारिया ने स्वयंसेवियों को स्वच्छता, स्वास्थ्य, नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण तथा समाज सेवा के प्रति सदैव जागरूक रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य युवाओं में सेवा, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना है। उन्होंने एनएसएस के आदर्श वाक्य “Not Me But You” (स्वयं से पहले आप) का उल्लेख करते हुए कहा कि यह निस्वार्थ सेवा और मानवता के प्रति समर्पण का जीवन मंत्र है।
उन्होंने शिविर के दौरान स्वयंसेवियों द्वारा किए गए श्रमदान, स्वच्छता अभियान, जनजागरूकता गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विद्यालय की उप-प्रधानाचार्य वीना पंवार ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए बताया कि सात दिवसीय शिविर के दौरान स्वयंसेवियों ने प्रतिदिन योग एवं व्यायाम, श्रमदान, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, जनजागरूकता रैलियों, समूह चर्चाओं तथा सामाजिक एवं पर्यावरणीय विषयों पर विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने बताया कि दोपहर के सत्रों में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों एवं प्रेरक व्यक्तित्वों के व्याख्यान आयोजित किए गए, जिनसे विद्यार्थियों को जीवनोपयोगी मार्गदर्शन मिला।
समापन समारोह में एनएसएस स्वयंसेवियों ने देशभक्ति, सामाजिक जागरूकता और सांस्कृतिक विरासत पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समूह गीत, लोकनृत्य, देशभक्ति प्रस्तुतियों और लघु नाटिका के माध्यम से स्वच्छता, नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक एकता का प्रभावी संदेश दिया गया।
शिविर के दौरान उत्कृष्ट अनुशासन, सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता और सक्रिय सहभागिता के लिए शिवेश को ‘बेस्ट वालंटियर’ सम्मान से नवाजा गया। मुख्य अतिथि ने उन्हें सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा अन्य स्वयंसेवियों को भी उनसे प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में शिविर के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं स्वयंसेवियों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर उप-प्रधानाचार्य वीना पंवार, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी निधि चौहान एवं पंकज, डीपीई जुगल किशोर, शिक्षिका महंती देवी, परिचारिका किरण थापा, विद्यालय के शिक्षकगण तथा एनएसएस स्वयंसेवी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गुराड़ स्कूल में बाल-अधिकारों के साथ नशे की बुराई पर की चोट

सोशल मीडिया में चल रही ब्लैकमेलिंग सहित चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की कार्यप्रणाली के बारे में किया जागरूक एएम नाथ। चम्बा : चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा ने शनिवार को राजकीय उच्च विद्यालय गुराड़ में बच्चों, अध्यापकों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सराज में सड़क व बिजली सहित आवश्यक सेवाओं की बहाली का कार्य युद्ध स्तर जारी- DC अपूर्व देवगन

एएम नाथ। मंडी, 30 जुलाई।   उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अपूर्व देवगन ने आज यहां बताया कि आपदा से प्रभावित मंडी जिला के विभिन्न क्षेत्रों में प्रदेश सरकार के निर्देशों पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर की उपलब्धियां सराहनीय : राज्यपाल

एएम नाथ। धर्मशाला : चौधरी सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक, शोध व प्रसार कार्यक्रमों व कृषि विस्तार के क्षेत्रों में सराहनीय उपलब्धियाँ प्राप्त की हैं। इसके लिए विश्वविद्यालय परिवार बधाई का पात्र है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर में एक और मर्डर : चार अज्ञात मोटर साइकिल सवारों  द्वारा एक व्यक्ति को मारी गोली

गढ़शंकर, 9 नवम्बर: गढ़शंकर में आज एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सायं 7:30 बजे के करीब चार मोटरसाइकिल सवाल लोगों द्वारा एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी...
Translate »
error: Content is protected !!