अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला : सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए पहले दिन 148 कलाकारों ने दिया ऑडिशन

by

कलाकारों को मेरिट के आधार पर प्रस्तुतियां देने का मिलेगा मौका : तुकेश

एएम नाथ। चंबा : अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला -2026 के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले कलाकारों के चयन हेतू आज पहले दिन नगर परिषद चंबा से संबंध रखने वाले 148 कलाकारों ने ऑडिशन में भाग लिया जिसमें एकल, सामूहिक और नाट्य दल शामिल रहे। अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले के लिए ऑडिशन पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में लिया जा रहा है।

यह जानकारी जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में कलाकारों के चयन प्रक्रिया के लिए दो समितिओं का स्क्रीनिंग के लिए गठन किया गया है ।

उन्होंने बताया कि आडिशन प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात कलाकारों को मेरिट के आधार पर प्रस्तुतियां देने का मौका मिलेगा ।
उन्होंने बताया कि ऑडिशन प्रक्रिया के दौरान 15 जुलाई को उपमंडल चंबा, 16 जुलाई को उपमंडल भाटियात एवं डलहौजी, 17 जुलाई को उपमंडल सलूणी एवं तीसा, 18 जुलाई को उपमंडल भरमौर एवं पांगी तथा 20 जुलाई को जिला चंबा से बाहर के कलाकारों के ऑडिशन लिए जायेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

लोग प्रशासन पर लगा रहे हैं लापरवाही के आरोप, ध्यान दे सरकार : जयराम ठाकुर ……जयराम ठाकुर ने किया आपदा प्रभावित चंबा जिला का दौरा

अधिकारी बिना भेदभाव के आपदा प्रभावितों की बात सुने एएम नाथ। चंबा :  जयराम ठाकुर ने आपदा प्रभावित चंबा जिला के भटियात और डलहौजी विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर आपदा प्रभावितों से मिले और...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कैप्टन दर्शन सिंह को मरणोपरांत शरीर दान के फॉर्म भरने पर रोटरी आई बैंक द्वारा सम्मानित

गढ़शंकर :   कैप्टन दर्शन सिंह निवासी गांव चक्क राजू सिंह ने मरणोपरांत अपने शरीर दान की वसीयत तैयार कर  रोटरी आई बैंक एवं कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन सोसाइटी को सौंप दी । जिसके चलते गांव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

द्रमण में सब्जी मंडी के निर्माण के लिए भूमि का किया निरीक्षण : उपमुख्य सचेतक ने औपचारिकताएं पूर्ण करने के अधिकारियों को दिए निर्देश

एएम नाथ। धर्मशाला, शाहपुर 19 अगस्त। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने सोमवार को द्रमण में सब्जी मंडी के निर्माण के लिए भूमि का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को सब्जी मंडी के निर्माण के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शहजादे ने पत्नी के साथ भी कोई नहीं किया अच्छा व्यवहार : शहजादे को महिलाओं का सम्मान करना नहीं आता- कंगना

एएम नाथ। मंडी :  हिमाचल प्रदेश में सातवें और आखिरी चरण में लोकसभा के चुनाव है। मंडी संसदीय क्षेत्र में बीजेपी की कंगना रनौत और कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह के बीच चुनावी रण दिन-प्रतिदिन...
Translate »
error: Content is protected !!