हिमाचल में पहली बार शराब ठेकों की ई-नीलामी शुरू : घर बैठे लगा सकेंगे ऑनलाइन बोली

by

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में पहली बार खुदरा शराब ठेकों (रिटेल लिकर वेंड्स) के आवंटन के लिए ऑनलाइन ई-नीलामी प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है। राज्य सरकार ने वर्ष 2026-27 के लिए इस नई व्यवस्था को मंजूरी देते हुए ठेकों का आवंटन पूरी तरह पारदर्शी ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से करने का फैसला लिया है।

यह प्रक्रिया 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 की अवधि के लिए लागू रहेगी।

पहले दिन इन जिलों में ई-नीलामी

आबकारी विभाग के अनुसार, पहले दिन किन्नौर, हमीरपुर और चंबा जिलों के लिए ई-नीलामी प्रक्रिया शुरू की गई। किन्नौर, हमीरपुर और चंबा जिलों की शराब इकाइयों के लिए ऑनलाइन आवेदन 23 फरवरी शाम 6:55 बजे से 26 फरवरी शाम 6:15 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। दस्तावेजों की जांच 25 फरवरी शाम 6:30 बजे से 27 फरवरी शाम 6:55 बजे तक होगी, जबकि नीलामी 28 फरवरी को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक की जाएगी।

घर या कार्यालय से ही लगा सकते हैं बोली

इच्छुक आवेदक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट और आबकारी ई-गवर्नेंस पोर्टल पर जाकर सीधे ऑनलाइन बोली में भाग ले सकते हैं। खास बात यह है कि बोलीदाता अपने घर या कार्यालय से ही डिजिटल माध्यम से आवेदन और बोली लगा सकेंगे, जिससे पूरी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और आसान होने की उम्मीद जताई जा रही है।

इन जिलों में कल आवेदन

सिरमौर, ऊना और बद्दी जिलों के लिए आवेदन 24 फरवरी शाम 6:55 बजे से 26 फरवरी शाम 6:15 बजे तक लिए जाएंगे। इन जिलों के दस्तावेज 26 फरवरी शाम 6:30 बजे से 28 फरवरी शाम 6:55 बजे तक जांचे जाएंगे और नीलामी 2 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।

इन जिलों में 25 फरवरी को आवेदन

सोलन, कांगड़ा और बिलासपुर जिलों के लिए आवेदन 25 फरवरी शाम 6:55 बजे से 27 फरवरी शाम 6:30 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। दस्तावेजों की जांच 27 फरवरी शाम 6:30 बजे से 2 मार्च शाम 6:55 बजे तक चलेगी और नीलामी 3 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी।

इन जिलों में 26 फरवरी को आवेदन

मंडी और नूरपुर इकाइयों के लिए आवेदन 26 फरवरी शाम 6:55 बजे से 28 फरवरी शाम 6:15 बजे तक जमा किए जा सकेंगे। दस्तावेजों की जांच 28 फरवरी शाम 6:30 बजे से 3 मार्च शाम 6:55 बजे तक की जाएगी, जबकि नीलामी 5 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।

शिमला और कुल्लू के लिए 27 फरवरी को आवेदन

शिमला और कुल्लू जिलों के लिए आवेदन 27 फरवरी शाम 6:55 बजे से 3 मार्च शाम 6:15 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। इनके दस्तावेज 3 मार्च शाम 6:30 बजे से 6 मार्च शाम 6:55 बजे तक जांचे जाएंगे और नीलामी 7 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।

बोलीदाताओं के लिए एडवाइजरी

राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त डॉ. यूनुस ने बताया कि सभी आवेदकों के लिए निर्धारित ई-नीलामी पोर्टल पर वैध डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (डीएससी) के माध्यम से पंजीकरण करना अनिवार्य है। उन्होंने संभावित बोलीदाताओं को सलाह दी है कि वे भाग लेने से पहले आबकारी नीति 2026-27, मानक संचालन प्रक्रिया और उपयोगकर्ता पुस्तिका को ध्यान से पढ़ लें, ताकि प्रक्रिया के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। ये सभी दस्तावेज विभागीय वेबसाइट और ई-नीलामी पोर्टल पर उपलब्ध कराए गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्री चिंतपूर्णी विशेष क्षेत्र की समग्र विकास योजना में स्थानीय निवासियों की आवश्यकताओं का रखा जाएगा पूरा ख्याल : उपायुक्त

श्री चिंतपूर्णी विशेष क्षेत्र की विकास योजना से संबंधित आपत्तियों एवं सुझावों की सुनवाई के लिए बैठक का आयोजन रोहित भदसाली।  श्री चिंतपूर्णी (ऊना), 9 अक्तूबर. श्री चिंतपूर्णी विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला स्तरीय आधार मॉनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित, 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के आधार पंजीकरण पर विशेष ज़ोर

रोहित जसवाल।  ऊना, 17 जून। जिला स्तरीय आधार मॉनिटरिंग समिति की बैठक आज (मंगलवार) को अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेन्द्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में उनके चैंबर में सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अबकी बार 200 पार… किस एग्जिट पोल ने एनडीए को दी सबसे बंपर सीटें….जानें महागठबंधन कितनी सीट पर सिमट गया

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एग्जिट पोल के नतीजे आना शुरू हो गए हैं। Matrize के एग्जिट पोल नतीजों में बिहार में फिर से बहुमत के साथ एनडीए की सरकार बनने का अनुमान लगाया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समय-समय पर जागरूकता कैंप्स लगाने के दिए निर्देश : किलाड़ में परियोजना सलाहकार समिति की बैठक आयोजित, जनजातीय मंत्री जगत सिंह नेगी ने की अध्यक्षता 

एएम नाथ। (पांगी) चम्बा :  पांगी घाटी के उप मंडल मुख्यालय किलाड़ में परियोजना सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन किया गया। राजस्व, बागवानी तथा जनजातीय मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित...
Translate »
error: Content is protected !!