हिमाचल में भरे जाएंगे पूर्व सैनिकों के पद : साक्षात्कार की तिथियां घोषित, इस डेट से इंटरव्यू

by

एएम नाथ। हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश के पूर्व सैनिकों को नए साल में नौकरी का तोहफा मिलने जा रहा है। जनवरी 2026 से मार्च महीने तक पूर्व सैनिकों के इंटरव्यू की तिथियां तय की गई है। विभिन्न विभागों में पूर्व सैनिक कोटे से पद भरे जाएंगे। बताया जा रहा है कि सैकड़ों पदों पर यह भर्ती होने जा रही है। इसके लिए पूर्व सैनिक निदेशालय ने तैयारी पूरी कर ली है तथा इंटरव्यू की प्रक्रिया पूर्व सैनिक रोजगार कक्ष में अपनाई जाएगी।

इलेक्ट्रिशियन के पदों के लिए इंटरव्यू 20 जनवरी को लिए जाएंगे तथा एससी एंड एसटी वर्ग के प्रदेश भर के पूर्व सैनिकों को बुलाया गया है। इसी दिन फिटर पदों के लिए भी साक्षात्कार लिए जाएंगे तथा इन्हीं वर्गों के पूर्व सैनिक भाग ले सकते हैं। लाई ब्वाय (आफसेट) के लिए भी इंटरव्यू 20 जनवरी को रखे गए हैं।
————————-
23 जनवरी को इनके होंगे इंटरव्यू
हार्टिकल्चर एक्सटेंशन ऑफिसर के लिए इंटरव्यू 23 जनवरी को होंगे। इसी दिन जेई सिविल के लिए इंटरव्यू होगा। इसमें सिर्फ ओबीसी, एससी एंड एसटी वर्ग के पूर्व सैनिक भाग ले सकते हैं तथा इसी दिन जेई (इलेक्ट्रिकल) पदों पर भी इंटरव्यू लिए जाएंगे। जेओए (अकाउंट) के इंटरव्यू भी 23 जनवरी को ही होंगे।
———————
लैबारेटरी असिस्टेंट के इंटरव्यू 27 को
लैबारेटरी असिस्टेंट (फिजिक्स एंड बलिसटिक्स, बायोलॉजी एंड सेलोलॉजी), वेटरिनरी फार्मोसिस्ट, फिजियोथेरेपिस्ट, स्टाफ नर्स, ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट, फार्मोसिस्ट (एलोपेथी,आयुर्वेदा), रेडियोग्राफर, मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नीशियन ग्रेड-दो के इंटरव्यू 27 जनवरी को लिए जाएंगे।
जेओए-लेक्चरर के इंटरव्यू
जेओए (लाइब्रेरी,ट्रेनी) लेक्चरर (स्कूल न्यू)/ पीजीटी (बायोलॉजी), लेक्चरर (स्कूल न्यू)/ पीजीटी (कैमिस्ट्री), लेक्चरर (स्कूल न्यू)/ पीजीटी (कॉमर्र्स), लेक्चरर (स्कूल न्यू)/ पीजीटी (मैथ), लेक्चरर (स्कूल न्यू)/ पीजीटी (फिजिक्स) , लेक्चरर (स्कूल न्यू)/ पीजीटी (इकोनोमिक, हिंदी एंड इंग्लिश), स्पेशल एजुकेटर (प्री- प्राइमरी टू कक्षा-पांच), स्पेशल एजुकेटर फॉर कक्षा छठी से बारहवीं (नियमित आधार पर), लेक्चरर (स्कूल न्यू)/ पीजीटी (पोलिटिकल साइंस) के साक्षात्कार 30 जनवरी को लिए जाएंगे।
छह मार्च तक चलेगा दौर
कंडक्टर पदों पर इंटरव्यू तीन फरवरी, सुपरिवाइजर के साक्षात्कार छह फरवरी, टेक्निकल असिस्टेंट के छह और लाइनमैन के पदों पर इंटरव्यू छह को होंगे। जेओए (आईटी), ड्राइंग मास्टर पदों के साक्षात्कार नौ को लिए जाएंगे। सब स्टेशन अटेंडेंट, अकाउंटेंट, क्लर्क (बीए लेवल) के इंटरव्यू 13 को होंगे। सेलीकल्चर इंस्पेक्टर, जूनियर ड्रा टसमैन (सिविल) के इंटरव्यू 17 को, जेबीटी के साक्षात्कार तीन मार्च, एलटी, शास्त्री, टीजीटी (नॉन मेेडिकल), टीजीटी (मेडिकल), टीजीटी (आट्र्स) के साक्षात्कार छह मार्च को होंगे। सटेटिसटिकल असिस्टेंट के इंटरव्यू 17 फरवरी को लिए जाएंगे।
जिला अधिकारी, पूर्व सैनिक रोजगार कक्ष रविंद्र कुमार ठाकुर क़ा कहना है कि जनवरी से पूर्व सैनिक कोटे के तहत प्राप्त हुए पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। अधिक जानकारी के लिए विभाग से संपर्क स्थापित करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

₹50 हजार रिश्वत लेते SHO और गनमैन गिरफ्तार….. विजिलेंस की कार्रवाई

मोगा, 27 सितंबर। कोट ईसे खां थाना की SHO इंस्पेक्टर सुनीता रानी और उनके गनमैन पीएचजी गुरअवतार सिंह को फिरोजपुर विजिलेंस रेंज की टीम ने 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 22 से 25 मई तक जिला चंबा के प्रवास पर

एएम नाथ। चम्बा : विधानसभा कुलदीप सिंह पठानिया 22 से 25 मई तक जिला चंबा के प्रवास पर आ रहे हैं। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कुलदीप सिंह पठानिया 21...
article-image
पंजाब

मिड डे मील वर्कर्स यूनियन ने अपनी मांगे शिक्षा मंत्री तक पुहंचाने के लिए मांगपत्र विधायक रोड़ी को सौंपा

गढ़शंकर – गढ़शंकर ब्लाक  मिड डे मील वर्कर्स यूनियन ने अपनी मांगे शिक्षा मंत्री तक पुहंचाने के मांगपत्र गढ़शंकर के विधायक जयकृष्ण सिंह रोड़ी को सौंपा। मिड डे मील यूनियन गढ़शंकर की प्रधान सोमा देवी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फर्जी आईपीएस अधिकारी को धर्मशाला पुलिस ने किया गिरफ्तार : आरोपी के कब्जे से कार, बाइक, पिस्टल का कवर, पासपोर्ट, फर्जी आईकार्ड और दो वायरलेस सेट बरामद

धर्मशाला : धर्मशाला पुलिस ने खनियारा में एक फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर रह रहे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का अधिकारी बनकर आरोपी खनियारा में किराये के मकान में रह रहा...
Translate »
error: Content is protected !!