हिमाचल में शिक्षावीर भर्ती करने जैसा गेस्ट टीचर पॉलिसी : एनएसयूआई

by
एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में गुरुवार को गेस्ट टीचर पॉलिसी को मंजूरी दी गई है।  इस पॉलिसी को मंजूरी देने के बाद राज्य सरकार अब घिरती हुई नजर आ रही है।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार की ओर से लिए गए इस फैसले का विरोध शुरू हो गया है. बेरोजगार युवा सड़कों पर उतर आए।  जहां एक तरफ छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और एसएफआई गेस्ट टीचर पॉलिसी का विरोध कर रहा है तो वहीं अब एनएसयूआई भी इसके विरोध में उतर आई है. एनएसयूआई कांग्रेस पार्टी का ही छात्र संगठन है. ऐसे में एनएसयूआई के विरोध से एक बार फिर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।
                           हिमाचल प्रदेश में एनएसयूआई की राज्य इकाई के अध्यक्ष टोनी ठाकुर ने कहा कि वह गेस्ट टीचर पॉलिसी का विरोध करते हैं। जिस तरह सेना में अग्निवीर की भर्ती है. इसी तरह यह शिक्षा विभाग में शिक्षावीर भर्ती करने जैसा है। उन्होंने राज्य सरकार से मांग उठाई है कि कमीशन के आधार पर ही युवाओं को भर्ती किया जाए। गेस्ट टीचर पॉलिसी अस्थाई रोजगार को बढ़ावा देने वाला है। उन्होंने कहा कि युवाओं को कांग्रेस सरकार से कई अपेक्षाएं हैं।
युवा बेहद उम्मीद के साथ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की तरफ देख रहा है। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई कार्यकर्ता अपने आसपास के नेताओं से मुलाकात करेंगे और यह मांग उठाएंगे की गेस्ट टीचर पॉलिसी को वापस लिया जाए। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने प्यार से उनकी बात नहीं मानी, तो छात्र हित में वह कदम उठाए जाएंगे जिसके लिए युवा साथी कहेंगे।
गेस्ट टीचर पॉलिसी पर CM सुक्खू ने क्या कहा : जिला शिमला के दूरदराज इलाके कुपवी में शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “प्रदेश सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव लाएगी. शिक्षा का आधारभूत ढांचा सुदृढ़ किया जाएगा। स्कूलों में अध्यापकों की कमी होने पर प्रति घंटा के आधार पर अध्यापकों की सेवाएं ली जाएगी, जब तक कि स्कूल में नियमित अध्यापक तैनात नहीं किए जाते। इसके लिए प्रधानाचार्यों को अधिकृत किया जाएगा. हम व्यवस्था परिवर्तन से कार्य कर रहे हैं, क्योंकि बदलाव प्रकृति का नियम है।  बदलाव यदि जनहित हो, तो वह सर्वोपरि होता है. प्रदेश सरकार द्वेष की भावना से नहीं, बल्कि जनसेवा की भावना से कार्य कर रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के राज्यसभा जाने का सपना तोड़ रही कांग्रेस : वॉटर सैस के खिलाफ़ पेश होने वाले वकील को राज्यसभा भेजने पर क्या बोलेंगे मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

ऐसे व्यक्ति को कांग्रेस ने टिकट दिया जो हमेशा किसी न किसी विवादों में रहे बीजेपी ने हर्ष महाजन को बनाया राज्य सभा का उम्मीदवार कांग्रेस के नेता अंतरात्मा की आवाज़ सुनकर देंगे बीजेपी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जय राम सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने अपनी चार्जशीट की पेश: नेता प्रतिपक्ष अग्निहोत्री ने कहा कि देवभूमि में पहली बार नौकरियां बेची गई

शिमला : जय राम सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने अपनी चार्जशीट पेश कर दी है, जिसमें कहा गया है कि भाजपा सरकार के 5 साल के कार्यकाल में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। चुनाव प्रचार...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

इंडिया vs साउथ अफ्रीका टी 20 : हार्दिक पांड्या ने किया 100वां शिकार, साउथ अफ्रीका को लगा चौथा झटका

पांच मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। एएम नाथ। धर्मशाला :  आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच धर्मशाला में तीसरा टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

*परम पूज्य श्री श्री 1008 सुग्रीवानंद जी महाराज ब्रह्मलीन, संपूर्ण प्रदेश में शोक की लहर*

रोहित जसवाल।  ऊना, 2 मार्च: उत्तर भारत के प्रसिद्ध डेरा बाबा रुद्रानंद, नारी, ऊना के अधिष्ठाता परम पूज्य श्री श्री 1008 वेदान्ताचार्य स्वामी सुग्रीवानंद जी महाराज के ब्रह्मलीन होने से संपूर्ण ऊना जिला समेत...
Translate »
error: Content is protected !!