हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल, सरकार सिर्फ हांक रही डींगे : जयराम ठाकुर

by

एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को स्वास्थ्य सेवाओं के मुद्दे पर आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि विश्व स्तरीय सुविधाएं देने के बड़े-बड़े दावे करने वाली सरकार के राज में आज पूरी राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटिलेटर पर है। उन्होंने जिला कुल्लू अस्पताल में एक गर्भवती महिला की हुई दुःखद मृत्यु का हवाला देते हुए अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए और कहा कि राज्य के सबसे बड़े रेफरल अस्पताल शिमला आईजीएमसी में आपातकालीन स्थिति में मरीजों के लिए लिफ्ट तक खराब पड़ी है, जिसके कारण तीमारदारों को अपने मरीजों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को कंधों पर उठाकर ले जाना पड़ रहा है, जो बेहद चिंताजनक और शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि कुल्लू में भी बालीचौकी के सुनारू निवासी एक गर्भवती महिला रजनी शर्मा के उसके इलाज़ में भारी कोताही से मृत्यु का आरोप लगा है। परिजन की बातें और आरोप दिल को झकझोरने वाले हैं। परिजन न्याय की गुहार लेकर सरकार से यही मांग कर रहे हैं कि आखिर कब तक माताओं बहनों के साथ ऐसा होता रहेगा। इस मामले में अब तक क्या हुआ? दोषियों पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई। इसी तरह जिले सोलन के अस्पताल में भी एक महिला की ऑपरेशन के बाद दुःखद मृत्यु हुई थी और परिजनों ने इलाज में घोर लापरवाही के आरोप लगाए थे। व्यवस्था में सुधार आखिर कब होगा।

जयराम ठाकुर ने टांडा मेडिकल कॉलेज की बदहाली का जिक्र करते हुए कहा कि वहां भी हर रोज कोई न कोई नया बखेड़ा खड़ा रहता है और जिला अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी के चलते छोटी-मोटी गंभीर बीमारियों में भी मरीजों को तुरंत रेफर कर दिया जाता है। लेकिन वहां पर पूरे डिपार्टमेंट के डॉक्टर्स का तबादला कर दिया जाता है। आईजीएमसी में भी एक डॉक्टर के मरीज से दुर्व्यवहार पूरे देश में चर्चा में रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि नेरचौक मेडिकल कॉलेज में पिछले चार साल से रोगी कल्याण समिति की बैठक तक नहीं हुई है और स्वास्थ्य मंत्री ने आज तक वहां जाकर सुध लेने की जहमत नहीं उठाई, जबकि शिमला के चम्मियाना सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भी अव्यवस्था के कारण जनता हर दिन परेशान हो रही है।
——————=
पंचकुला में सुना प्रधानमंत्री का लोकप्रिय कार्यक्रम ” मन की बात”

रविवार सुबह हरियाणा के पंचकुला में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” सुनने के बाद जयराम ठाकुर ने देश की स्वदेशी तकनीक और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की सराहना की। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा भारतीय नौसेना में शामिल तीन स्वदेशी युद्धपोतों—आईएनएस दुनागिरी, आईएनएस अग्रय और आईएनएस संशोधक—तथा भारत में निर्मित पहले सी-295 सैन्य परिवहन विमान के जिक्र को रक्षा क्षमता का सशक्त प्रतीक बताया। साथ ही, उन्होंने प्रधानमंत्री के आह्वान पर जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने और “कैच द रैन” अभियान के माध्यम से वर्षा जल संचयन को जनभागीदारी से अपनाने की जरूरत पर जोर दिया।
——————
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले सर्वोच्च सम्मान पर दी बढ़ाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेशेल्स के सर्वोच्च पर्यावरणीय सम्मान “गार्डियन ऑफ द ब्लू हॉरिजॉन” से सम्मानित किया गया है, जो पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। अब तक यह प्रधानमंत्री को 34 वाँ अंतर्राष्ट्रीय सम्मान है। इस उपलब्धि पर हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच जो संतुलन बनाया है, वह आज दुनिया के लिए प्रेरणा बन चुका है। यह सम्मान ‘विकसित एवं हरित भारत’ के संकल्प और वैश्विक पर्यावरण संरक्षण में भारत की बढ़ती मजबूत और नेतृत्वकारी भूमिका का एक सशक्त प्रमाण है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दिव्यांग श्रेणी से कनिष्ठ कार्यालय सहायक पदों के लिए दस्तावेजों का सत्यापन 10 व 11 अप्रैल को

एएम नाथ। शिमला : ग्रामीण विकास विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि विभाग द्वारा 3 जनवरी, 2025 को दिव्यांग श्रेणी से कनिष्ठ कार्यालय सहायक (आई.टी.) के चार पद विज्ञापित किए गए थे।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा जिले में तीन चरणों में होंगे पंचायती राज चुनाव : 319 ग्राम पंचायतों के 1793 वार्डों में संपन्न होगा मतदान

निर्वाचन प्रक्रिया के लिए 399858 मतदाता पंजीकृत सफल एवं निष्पक्ष आयोजन को लेकर व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) मुकेश रेपसवाल ने बताया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीनियर सेकेंडरी स्कूल नगरोटा के वार्षिक उत्सव में मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर नवाजा : नगरोटा को शिक्षा हब के रूप में करेंगे विकसित: बाली

नगरोटा 08 नवंबर। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा बगबां क्षेत्र को शिक्षा के हब के रूप में विकसित किया जाएगा इस के लिए कारगर कदम उठाए जा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर चिकित्सा महाविद्यालय के नए परिसर में मिलेंगी विश्व स्तरीय सुविधाएं, आधुनिक मशीनें स्थापित होंगीः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने हमीरपुर चिकित्सा महाविद्यालय के कामकाज की समीक्षा की रोहित भदसाली। हमीरपुर : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज डॉ. राधा कृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर के कामकाज की समीक्षा करते हुए महाविद्यालय...
Translate »
error: Content is protected !!