हिमाचल, समृद्ध संस्कृतिक विरासत का खजाना – यादविंदर गोमा

by
मंत्री ने बीड-बिलिंग कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत
एएम नाथ। शिमला :बीड़ (बैजनाथ)  : आयुष, युवा सेवाएँ एवं खेल तथा क़ानून मंत्री, यादविंदर गोमा ने
शुक्रवार को बीड बिलिंग कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में मुख्यातिथि के रूप शिरकत की। इस अवसर पर।मुख्यमंत्री के ओएसडी रितेश कपरेट विशेष रूप से उपस्थित रहे।
आयुष मंत्री को एसडीएम बैजनाथ देवी चन्द ठाकुर और बीपीए के अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने शाल, टोपी तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
गोमा ने बीड़ कार्निवल के सफल आयोजन की बधाई देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश समृद्ध संस्कृतिक विरासत का खजाना है जो यहां की परंपराओं, कला व संस्कृति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित किया जा रहा है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन से समृद्ध संस्कृति की झलक देखने को मिलती है और लोगों के मनोरंजन के साथ स्थानीय कलाकारों को मंच प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि कार्निवाल से बाहरी देशों से आए हुए पैराग्लाइडिंग पायलट और पर्यटकों को हिमाचल के संस्कृति से रूबरू करवाने का प्रयास किया गया जो अपने आप में बहुत सराहनीय है।
अंतिम सांस्कृतिक संध्या में पहाड़ी गानों पर लोग खूब झूमे। इस दौरान अन्य प्रस्तुतियों के अलावा नॉटी किंग कुलदीप शर्मा और काकू राम ठाकुर के नाम रही । इससे पूर्व स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतिया यहाँ दी।
इस अवसर पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी कांगड़ा विनय धीमान, डीटीडीओ कुल्लू सुनैना शर्मा , रविंद्र बिट्टू , मिलाप राणा , मनोज कपूर , मुनीश शर्मा, विकास राणा , शलभ अवस्थी, कुल्लू , तहसीलदार बैजनाथ रमन ठाकुर , डीएसपी बैजनाथ अनिल कुमार , बीडीओ बैजनाथ राकेश पटियाल , प्रधान बीड़ सुरेश ठाकुर, अंकित सूद , बीपीए के अन्य पदाधिकारी , पार्टी कार्यकर्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी , कर्मचारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
All reactions:

2

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुखबीर बादल पर फायरिंग -बाल बाल बचे ,आरोपी की पकड़ कर सुरक्षाकर्मियों ने उससे पिस्टल की बरामद

अमृतसर :   शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल पर जानलेवा हमला किया गया है। स्वर्ण मंदिर के बाहर उन पर गोली चलाई गई है। वे श्री अकाल तख्त साहिब...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

50 लाख रुपये रिश्वत देते पूर्व मंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार : पूर्व मंत्री सूंदर शाम अरोड़ा ग्रिफ्तार

चंड़ीगढ़ विजिलेंस ब्यूरो की जांच का सामना कर रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को विजिलेंस टीम ने जीरकपुर से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी मुताबिक पूर्व मंत्री अरोड़ा को वविजिलेंस के एआइजी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कहलूर लोकोत्सव के दूसरे दिन 53 महिला मंडलों, स्वयं सहायता समूहों ने दी प्रस्तुतियों

एएम नाथ। बिलासपुर, 19 मार्च: राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला-2026 के तहत आयोजित कहलूर लोकोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक रंगों की शानदार छटा देखने को मिली। इस अवसर पर 53 महिला मंडलों, स्वयं सहायता समूहों,...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

39,485.017 बल्क लीटर शराब व मादक पेय ऊला जिले में 6 महीने में जब्त : नकली शराब की बिक्री और अवैध तस्करी रोकने को संगठित रणनीति के साथ संयुक्त कार्यवाही करें एजेंसियां – DC जतिन लाल

आबकारी अधिनियम और एनडीपीएस अधिनियम के प्रभावी कार्यान्वयन को लेकर जिला-स्तरीय समन्वय समिति की बैठक रोहित भदसाली। ऊना, 5 नवंबर. उपायुक्त जतिन लाल ने ऊना जिले में नकली शराब की बिक्री और मादक पदार्थों...
Translate »
error: Content is protected !!