हिमाचल सरकार के टैक्स निर्णय पर भाजपा का कड़ा विरोध

by

चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पंजाब कार्यसमिति के सदस्य अमित तनेजा ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा पंजाब से आने-जाने वाले लोगों पर लगाए गए नए प्रवेश कर/टैक्स की आलोचना की है।

उनका कहना है कि यह निर्णय सीमावर्ती जिलों जैसे पठानकोट, होशियारपुर, आनंदपुर साहिब, रूपनगर (रोपड़), मोहाली और चंडीगढ़ के हजारों परिवारों पर आर्थिक बोझ डालेगा।

तनेजा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पंजाबियों पर अतिरिक्त भार डाल रही है, जबकि पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए है। यह स्थिति दर्शाती है कि कांग्रेस और आप मिलकर पंजाब के हितों से समझौता कर रहे हैं, जो कि पंजाब की जनता के साथ अन्याय है।

उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या पंजाब सरकार हिमाचल की कांग्रेस सरकार के इस निर्णय से सहमत है? यदि नहीं, तो विरोध क्यों नहीं किया जा रहा?

तनेजा ने पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा से भी पूछा कि वे इस मुद्दे पर मौन क्यों हैं। क्या पार्टी की राजनीति पंजाब के हितों से अधिक महत्वपूर्ण है?

उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा पंजाब में इस प्रकार के भेदभावपूर्ण टैक्स का विरोध करती है और हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार से मांग करती है कि इस निर्णय को तुरंत वापस लिया जाए। इसके साथ ही, पंजाब की आप सरकार को भी स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए और पंजाब के हितों की रक्षा करनी चाहिए।

तनेजा ने कहा कि भाजपा पंजाब के सम्मान, अधिकार और आर्थिक हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी और किसी भी कीमत पर पंजाब के साथ अन्याय सहन नहीं किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने आईबीएम के साथ छात्र उन्नति के लिए किया पहला एमओयू

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा ; रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (आरबीपीयू) के यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ फैशन डिज़ाइन ने आईबीएम ( सीएसआरबॉक्स ) के साथ अपना पहला समझौता (एमओयू) साइन किया । इस एमओयू का उद्देश्य विद्यार्थियों को...
article-image
पंजाब

किसान संगठनों ने केंद्र व हरियाणा सरकार का पुतला फूंका केंद्र व हरियाणा सरकार का पुतला फूंका

गढ़शंकर,23 फरवरी: आज यहां संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर जम्हूरी किसान सभा, कुल हिंद किसान सभा और किर्ती किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं द्वारा आनंदपुर साहिब चौक गढ़शंकर में केंद्र और हरियाणा की भाजपा...
article-image
पंजाब

डीटीएफ ने शैक्षणिक संस्थानों द्वारा पंजाबी भाषा की उपेक्षा की कड़ी  की निंदा की : शिक्षा मंत्री का पंजाबी भाषा के प्रति प्रतिबद्धता का दावा झूठा : मुकेश कुमार

गढ़शंकर, 16 अप्रैल: राज्य शैक्षिक खोज एवं प्रशिक्षण परिषद पंजाब द्वारा जारी किए गए कक्षा 5वीं के परीक्षा सर्टिफिकेटों पर बच्चों के नाम केवल अंग्रेजी में छापने की सख्त निंदा करते हुए डेमोक्रेटिक टीचर्स...
article-image
हिमाचल प्रदेश

3 चरणों में होंगे बल्क ड्रग पार्क से जुड़ी जलापूर्ति योजनाओं के काम, खर्चे जाएंगे 66 करोड़

रोहित जसवाल , ऊना: जल शक्ति विभाग की मुख्य अभियंता अंजू शर्मा ने सोमवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया और बल्क ड्रग पार्क परियोजना से जुड़ी जलापूर्ति योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा...
Translate »
error: Content is protected !!