हिमाचल सरकार ने बस किराए में की 15% वृद्धि, अब न्यूनतम 2.50 रुपए प्रति KM किराया

by

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में न्यूनतम बस किराये के बाद आम किराए में भी भारी बढ़ोतरी कर जनता को बड़ा झटका देने का काम किया है। सरकार ने हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों का 15 फीसदी किराया बढ़ाया का निर्णय लिया है। इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी गई है।

अधिसूचना के अनुसार साधारण बस में मैदानी सड़कों पर अब 1 रुपये 60 पैसे प्रतिकिमी व पहाड़ियों इलाकों की सड़कों पर 2 रुपये 50 पैसे प्रति किमी किराया तय किया गया है।
वहीं डीलक्स बस सेवा में मैदानी सड़कों में 1 रुपये 95 पैसे व पहाड़ी इलाकों में 3 रुपये 10 पैसे प्रति किमी किराया होगा।
एसी/सुपर लक्जरी बसों मैदान की सड़कों पर 3 रुपये 90 पैसे और पहाड़ी सड़कों पर 5 रुपये 20 पैसे की भारी बढ़ोतरी का निर्णय हिमाचल की जनता की जेब पर बोझ डालने जैसा साबित हो सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

2 दो की मौत : कुल्लू के राणाबाग-सेरी मार्ग पर सेब की पेटियों से लदी एक पिकअप खाई में गिरी

एएम नाथ। कुल्लू : कुल्लू जिले के आनी उपमंडल में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार राणाबाग-सेरी सड़क मार्ग पर सेब की पेटियों से लदी एक पिकअप गाड़ी खेनवी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कृष्णगढ़ में चोरों ने चार सोलर लाइट बैटरियों पर किया हाथ साफ

पट्टा मेहलोग, 27 जनवरी (तारा) : ग्राम पंचायत कृष्णगढ में दस वर्ष पूर्व सार्वजनिक स्थानों पर लगाई गई सोलर लाइटों की बैटरियों को अज्ञात चोरों ने चुरा लिया है। सार्वजनिक स्थानों पर बैटरियों की...
article-image
पंजाब

शहर के विभिन्न वार्डों में बड़े पैमाने पर वोट काटे गए और वार्ड नंबर 10 में करीब 450 वोट काट दिए गए : पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी

परिसीमन के बाद बने वार्ड दस में वोट काटे नहीं गए बल्कि कुछ घर वार्ड नंबर दस में डालने से रह गए, जाँच के बाद रहते घर वार्ड नंबर 10 में जोड़ दिए जायेगे...
Translate »
error: Content is protected !!