हिमाचल हाइकोर्ट पहुंचा विमल नेगी की संदिग्ध मौत का मामला : सुक्खू सरकार से मांगी रिपोर्ट

by
एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में एचपीपीसीएल के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की संदिग्ध मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. अब इस केस में सीबीआई जांच की मांग को हिमाचल हाईकोर्ट ने मंजूर कर लिया है।
ये मांग उनकी पत्नी किरण नेगी की तरफ से की गई थी. मामले में सरकार को नोटिस जारी कर हाइकोर्ट ने तीन सप्ताह में स्टेटस रिपोर्ट मांगी हैं. केस की अगली सुनवाई 20 मई को होगी. इस मामले में आधिवक्ता आर.के. बावा की अगुवाई में राजीव रॉय, चमन नेगी, अधिवक्ता विवेकानंद नेगी पैरवी कर रहे हैं.
अजय मोहन गोयल की बेंच में मंगलवार (22 अप्रैल) को केस एडमिट हुआ है. एचपीपीसीएल के मुख्य अभियंता-सह-महाप्रबंधक विमल नेगी के परिवार ने सोमवार को सीबीआई जांच की मांग को लेकर हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. पुलिस जांच में गंभीर खामियों और प्रगति की कमी का हवाला देते हुए परिवार ने गड़बड़ी और संस्थागत उत्पीड़न का आरोप लगाया है.
भाखड़ा बांध से मिला था शव
बता दें कि 10 मार्च को लापता होने के आठ दिन बाद 18 मार्च को बिलासपुर में भाखड़ा बांध से नेगी का शव बरामद किया गया था. पत्नी किरण नेगी ने याचिका में कहा है कि विमल नेगी की मौत की जांच सीबीआई को सौंपे जाने की जरूरत है. क्योंकि ऐसी एजेंसी द्वारा ही मामले की गहन और निष्पक्ष जांच सकती है. वह चाहती हैं कि उनको न्याय मिले और सच्चाई सबके सामने आए.
‘निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं’
उन्होंने आरोप लगाया है कि राज्य पुलिस की जांच टीम में ऐसे अधिकारी शामिल हैं जो राज्य सरकार के प्रभाव में हैं. यही नहीं मामले में जांच कर रहे अधिकारी एचपीपीसीएल से निलंबित निदेशक देश राज के जिले से हैं. ऐसे में निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं है. तीन संदिग्ध आरोपी एमडी आईएएस हरिकेश मीणा, शिवम प्रताप सिंह और देशराज जांच को प्रभावित कर सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त ने प्रस्तावों की समयबद्ध पूर्ति एवं फील्ड सत्यापन को सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश

वन अधिकार अधिनियम के प्रस्तावों को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति बैठक का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. भीमराव अंबेडकर युवा क्लब झांगड़ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट स्पर्धा का समापन। झांगड की टीम को हराकर खरोटा टीम विजयी

विधायक राम कुमार चौधरी ने विजेता, उप विजेता टीमों को किया सम्मानित पट्टा मेहलोग , 15 जून (तारा) :  विकास खंड पट्टा की ग्राम पंचायत चडियार के झांगड में कार्यरत डॉ. भीमराव अंबेडकर युवा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल भाजपा ने पूरा किया 9 जिला अध्यक्षों का चुनाव-जानें कहां कौन बना अध्यक्ष?

शिमला : हिमाचल में भाजपा नए जिला अध्यक्षों का चयन करने की मुहिम में लगी है। भाजपा के हिमाचल में 16 संगठनात्मक जिले हैं। इनमें 9 जिलों में सर्वसम्मति से अध्यक्षों का चुनाव कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला में राज्यपाल (नामित) कविन्द्र गुप्ता का गर्मजोशी से स्वागत

एएम नाथ। शिमला :  राज्यपाल (नामित) कविन्द्र गुप्ता तथा उनकी धर्मपत्नी बिंदु गुप्ता का सोमवार सायंकाल शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी और उत्साह के साथ स्वागत किया गया। कविन्द्र गुप्ता 10 मार्च, 2026 को प्रातः...
Translate »
error: Content is protected !!