हिमाचली सिरमौरी नाटी ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

by

होशियारपुर 29 मार्च:
जिला प्रशासन की ओर से लाजवंती स्टेडियम में आयोजित क्राफ्ट्स बाजार में हिमाचली सिरमौरी नाटी नृत्य लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है। प्रोग्राम अधिकारी कैलाश शर्मा बताते हैं कि इस नृत्य के तहत प्रयाग, पूजा व माला नृत्य आते हैं। इस नाटी को शादी, मेले, त्यौहार तथा देव पूजा पर किया जाता है। उन्होंने बताया कि जन्माष्टमी के समय प्रयाग नृत्य में सुदर्शन चक्र  का रूप दिखाया जाता है, यह कला प्राचीनतम कला है। उन्होंने बताया कि पिछले 40 साल से उनके हाटी सांस्कृतिक दल बाऊनल के सदस्य इस नृत्य को करते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि कला के द्वारा वे हिमाचल प्रदेश के गांव व जिला सिरमौर का नाम रोशन करने के साथ-साथ देश-विदेश में भी अपनी कला को प्रदर्शित कर रहे हैं।
कैलाश शर्मा बताते हैं कि इस नृत्य में 15 लोग भाग ले रहे हैं, जिसमें 4 लड़कियां तथा 11 लडक़े है। उन्होंने नॉर्थ जोन कल्चरल सैंटर, पटियाला तथा प्रदेश की तरफ से जो मेले करवाए जाते हैं उनमें उन्हें भाग लेने का मौका मिलता है, जहां वे  लोगों को अपनी प्राचीन संस्कृति से अवगत करवाते हैं।  उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा प्रदान की गई सुविधाओं के लिए डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात तथा ए.डी.सी हिमांशु जैन का आभार व्यक्त किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सीएम ने लिया गिद्दड़बाहा में मालवा नहर के स्थल का जायजा : कहा हरसिमरत कौर बादल प्रदेश के पानी की रॉयल्टी मांगने के मुद्दे पर मगरमच्छ के आंसू बहा रही

बरनाला :  पंजाब में आजादी के बाद पहली नहर मालवा नहर बनने जा रही है। शनिवार को मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान मुक्तसर जिले के गिद्दड़बाहा के गांव डोडा पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने...
article-image
पंजाब

किसानी संघर्ष में शामिल होने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा का 41वां जत्था दिल्ली रवाना

गढ़शंकर- दिल्ली की सरहदों पर कृषि कानून को लेकर किसानों द्वारा चल रहे संघर्ष में शामिल होने के लिए आज जनवादी स्त्री सभा और संयुक्त किसान मोर्चा का 41वां गढ़शंकर से रवाना हुआ। जत्थे...
पंजाब

एटीएम चोर गिरोह का सदस्य गढ़शंकर पुलिस ने 200 नशीली गोलियों के साथ किया गिरफ्तार

गढ़शंकर :   गढ़शंकर पुलिस ने माहिलपुर में पीएनबी बैंक का एटीएम तोड़ने की कोशिश करने के बाद फरार होने वाले आरोपी को 200 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा दर्ज मामले...
article-image
पंजाब

14 वर्षीय बच्चे को 26 वर्षीय नौजवान ने : जबरन नशे का आदी बनाया

नाभा, 10 अक्तूबर : पंजाब में नशे के सौदागरों का फैलाया मकडज़ाल नौजवानों के साथ-साथ अब बच्चों की जिंदगी भी बर्बाद करने लग पड़ा है। इस बात का अंदाजा नाभा से सामने आए एक...
Translate »
error: Content is protected !!