हेमंत सोरेन ने कांग्रेस को डिप्टी CM पद देने से किया इनकार

by

झारखंड विधानसभा चुनाव में बंपर जीत के बाद अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांग्रेस को डिप्टी सीएम पद देने से इनकार कर दिया है. सोरेन ने कांग्रेस को साफ बता दिया है कि जो व्यवस्था थी वही चलाइए।
बेवजह नई-नई मांगे मत लाइए. हम जैसे मजबूत थे, वैसे ही बने रहेंगे. कहा जा रहा है कि कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता सुबोध कांत सहाय के जरिए डिप्टी सीएम पद को लेकर आवाज उठाई थी।

झारखंड चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद कांग्रेस पार्टी के भीतर इस बात की चर्चा जोर पकड़ रही थी कि उसे झारखंड में डिप्टी सीएम का पद मिलना चाहिए, लेकिन हेमंत सोरेन ने आवाज को वहीं पर दबा दिया जहां से उठी थी. अब देखना है कि कांग्रेस और जेएमएम के बीच में किस तरह का समझौता होता है और सरकार बनती है।

झारखंड में दूसरी बार सत्ता में आई जेएमएम : झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) नीत गठबंधन ने झारखंड में लगातार दूसरी बार सत्ता में आई गई है और उसने 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीटें जीतकर बीजेपी नीत राजग को करारी शिकस्त दी.साल 2019 के चुनावों में झामुमो-कांग्रेस गठबंधन 47 सीटों पर विजयी हुआ था।

जेएमएम ने 34 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि गठबंधन सहयोगी कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने क्रमश: 16 और चार सीटों पर जीत दर्ज की. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी लेनिनवादी) लिबरेशन को दो सीटें मिलीं।

बीजेपी को सिर्फ 21 सीटों पर करना पड़ा संतोष : दूसरी ओर, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को सिर्फ 24 सीटों से संतोष करना पड़ा, जिसमें बीजेपी ने 21 सीटें जीतीं, जबकि उसकी तीन सहयोगियों आजसू पार्टी, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और जनता दल (यूनाइटेड) को एक-एक सीट मिली।

झारखंड में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने जीत हासिल करने के लिए पूरी जोर आजमाइश की थी। लेकिन उसे सफलता नहीं मिली. बीजेपी ने घुसपैठिए का मुद्दा भी उठाया था, लेकिन जनता ने सिरे से नकार दिया. स्थिति हो बन गई की 81 सीटों वाले इस राज्य में बीजेपी को 21 सीटों पर संतोष करना पड़ा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

रिश्वत का अंजाम : पूर्व महिला डीएसपी राका गेरा को अदालत ने 6 साल की सजा और लगाया 2 लाख का जुर्माना

चंडीगढ़ : 1 लाख रुपये रिश्वत मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने पंजाब पुलिस की पूर्व डीएसपी राका गेरा को छह साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अदालत ने दो लाख...
हिमाचल प्रदेश

सीबीआई ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया…छात्रवृति हड़पने के इन पर हर आरोप

शिमला।  250 करोड़ रुपये के छात्रवृति घोटाले में सीबीआई ने 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया  है।   हिमाचल हाईकोर्ट ने मामले में धीमी जांच पर नारागजी जताने के बाद सीबीआई हरकत में आई  और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

इधर-उधर कचरा फेंकने पर देना पड़ेगा भारी जुर्माना : सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से निगरानी शुरू

नगर परिषद बिलासपुर ने गीला और सूखा कचरा अलग-अलग कर सफाई कर्मियों को देने की अपील की एएम नाथ। बिलासपुर, 27 फरवरी: वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद बिलासपुर वर्षा चौधरी ने जानकारी देते हुए...
article-image
पंजाब

सड़क हादसे में 9 लोगों की दुखद मौत, कई जख्मी : शादी से लौट रहे वाहन का टायर फटा

फिरोजपुर  : पंजाब के फिरोजपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा फिरोजपुर मार्ग पर गुरुहरसहाय...
Translate »
error: Content is protected !!