हेमराज बैरवा ने किया विश्व रेडक्रॉस दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ : दिव्यांग जनों को वितरित किये कृत्रिम अंग, रेडक्रॉस लक्की ड्रा के ईनाम भी बांटे

by
एएम नाथ। धर्मशाला, 8 मई: जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कांगड़ा द्वारा आज जिला कांगड़ा के सभी उपमंडलों में विश्व रेडक्रॉस दिवस का आयोजन किया गया। इस वर्ष इसका विषय ”मानवता के पक्ष में“ था । इस अवसर पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कांगड़ा द्वारा राजकीय अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय, धर्मशाला में रक्तदान शिविर, निःशुल्क दन्त चिकित्सा जांच शिविर तथा निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त हेमराज बैरवा द्वारा किया गया।
इस शिविर में 50 रक्तदानियों ने अपना स्वैच्छिक रक्तदान किया, 46 व्यक्तियों ने अपना निःशुल्क दन्त चिकित्सा जांच करवाई तथा लगभग 150 व्यक्तियों की निःशुल्क चिकित्सा जांच की गई। इसी के साथ शिविर में उपस्थित प्रतिभागियों के लिए निःशुल्क रक्तचाप जांच तथा मधुमेह जांच की सुविधा भी प्रदान की गई। इस शिविर में रक्तदानियों को सोसायटी द्वारा मुख्यातिथि से रक्तदाता प्रमाण पत्र तथा स्मृति चिन्ह प्रदान किये गये ।
इसी के साथ, जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कांगड़ा स्थित धर्मशाला द्वारा मीना आर्टिफिशियल लिंब सैंटर, धर्मशाला के सहयोग से चार दिव्यांग जनों को कृत्रिम अंग मुख्यातिथि द्वारा प्रदान किये गये ।
May be an image of 8 people, people smiling, dais and hospital
रेडक्रॉस लक्की ड्रा के ईनाम के रूप में किशेारी लाल पुत्र संत राम निवासी गांव वरियाड़ा डाकघर खेल तहसील नुरपुर को तृतीय पुरस्कार के रूप में एक एलईडी टीवी, रमन कुमार पुत्र चमन लाल गांव बाई अटारियां तहसील इन्दौरा को पांचवे पुरस्कार के रूप में एक वाशिंग मशीन तथा कल्पना कुमारी पत्नी विवेक कुमार गांव डूगियारी डाकघर गगल जिला कांगड़ा को छठे पुरस्कार के रूप में एक मोबाईल फोन मुख्यातिथि द्वारा प्रदान किया गया ।
इस अवसर पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कांगड़ा द्वारा जिला कांगड़ा के सभी उपमण्डलों में विभिन्न उपमण्डल अधिकारियों के माध्यम से भी रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया जिसमें 150 रक्तदानियों ने अपना स्वैच्छिक रक्तदान किया ।
इसके अतिरिक्त जिला रेडक्रॉस सोसायटी, द्वारा सभी सरकारी/निजी स्कूलों में भी विश्व रेडक्रॉस दिवस का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया तथा कई प्रकार के कार्यक्रम स्कूलों में आयोजित किये गये ।
इस अवसर पर बीएड कालेज धर्मशाला के प्रधानाचार्य, सचिव जिला रेडक्रॉस सोसायटी ओपी शर्मा, धर्मशाला, रेडक्रॉस के कर्मचारी, रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्य तथा बीएड कॉलेज, धर्मशाला के सभी अध्यापक वर्ग एवं छात्र उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डिजिटल माध्यम से दूध की खरीद प्रदेश की 10 समितियों में प्रायोगिक आधार पर की जाएगी: मुख्यमंत्री 

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि पशुपालकों को लाभान्वित करने के लिए वर्तमान राज्य सरकार दूध के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पिता का शव सुबह कमरे से मिला : झील में तैरती शाम को मिला बेटे का शव

एएम नाथ । बंगाणा :  हमीरपुर जिले के उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई जब गोबिंद सागर झील के लठयाणी घाट पर एक अधेड़ व्यक्ति का शव पानी में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

5 हजार रिक्त पदों पर जल शक्ति विभाग में शीघ्र होगी भर्ती: मुकेश अग्निहोत्री

ऊना जिला में 338 करोड़ से होगा पांचवें चरण का चैनलाईजेशन कार्य ऊना 17 अगस्त: जिला ऊना में 1500 करोड रुपए की लागत से स्वां नदी तथा इसकी सहायक खड्डों में किए गए चैनेलाइजेशन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कविता के लिए सुक्खू सरकार बनी अभिभावक : मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना से पहले पढ़ाई के लिए मदद, अब शादी के लिए भी मिली दो लाख की सहायता जिले में अब तक 24 बेटियों के विवाह के लिए दी जा चुकी 48 लाख की सहायता

ऊना, 27 जून। किस्मत की दुश्वारियों से जूझती कविता के लिए हिमाचल की ‘सुक्खू सरकार’ सगे अभिभावक से कम नहीं है। ऊना जिले के जलग्रां टब्बा गांव की 24 वर्षीय कविता के सिर से...
Translate »
error: Content is protected !!