हैंड ग्रेनेड में मिला तरनतारन : बहुत वर्षों से खड़े कंडम ट्रक के पास मिला बम

by

खडूर साहिब : खडूर साहिब के गांव ठरु स्थित वर्षों से वीरान पड़ी केमिकल फैक्टरी से हैंड ग्रेनेड मिला है। समझा जा रहा है कि इसको कुछ दिन पहले ही यहां रखा गया था। सूचना मिलने से 40 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंचा और हैंड ग्रेनेड को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जिला तरनतारन के गांव ठरु स्थित चौधरी फलौर मिल के साथ वाले प्लाट में करीब 15 वर्ष पहले अमृतसर के उद्योगपति द्वारा केमिकल फैक्टरी लगाई गई थी। जो बाद में बंद हो गई। फैक्टरी परिसर में वर्षों से एक कंडम ट्रक खड़ा है। साथ लगती चौधरी फलौर मिल के कर्मियों ने सफाई करने के बाद कूड़ा कर्कट फेंकने के लिए उक्त खाली प्लाट पर आए थे। कंडम हालत में खड़े ट्रक के साथ प्लास्टिक के बैग में उन्होंने बम नुमा वस्तु देखी। फैक्टरी कर्मी जतिंदर सिंह, हरपाल सिंह, मुकेश कुमार, बिक्रम सिंह ने फैक्टरी मालिक हेमंत कुमार को सूचित किया।. हेमंत कुमार ने जब पुलिस को सूचित किया तो करीब 40 मिनट के बाद (दोपहर 2.10 बजे) थाना सिटी प्रभारी रंजीत सिंह, एएसआइ गुरप्रीत सिंह पहुंचे। इतनी देर में पता चला कि प्लास्टिक के उक्त बैग में हरे रंग का हैंड ग्रेनेड है। जिस पर बकायदा पिन लगी है। समझा जा रहा है कि पंजाब में गड़बड़ी करवाने के उदेश्य से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआइ द्वारा ड्रोन के माध्यम से उक्त हैंड ग्रेनेड भेजा गया था। एसएसपी दीपक पारिक का कहना है कि बम रोधक टीम ने मौके पर पहुंचकर हैंड ग्रेनेड अपने कब्जे में ले लिया है। थाना सिटी में केस दर्ज करके पैरवाई की जा रही है।

सात अगस्त को जम्मू-कश्मीर-राजस्थान राष्ट्रीय मार्ग स्थित कस्बा नौशहरा पन्नूआं के पास सड़क किनारे एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने दो किलो आईईडी बरामद की थी। इस बाबत जांच में सामने आया था कि आईएसआई से संबंधित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआइ) के आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा व लखबीर सिंह लंडा द्वारा आतंकी वारदात को अंजाम दिलाने के लिए उक्त आईईडी भिजवाकर नए मॉड्यूल को टारगेट दिया गया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ट्रैक्टर मार्च : संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान संगठनों ने ट्रैक्टर मार्च निकाला

गढ़शंकर 27 जनवरी :  संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर किसानों की मांगों को लेकर ट्रैक्टर मार्च के आह्वान के संबंध में कुल हिंद किसान सभा, कीर्ति किसान सभा, शेरे पंजाब...
article-image
दिल्ली , पंजाब

आप और पंजाब सरकार आतिशी मामले में झूठ को सच साबित करने की कर रहे संगठित कोशिश : सिरसा

नई दिल्ली, 16 जनवरी । दिल्ली के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आम आदमी पार्टी (आआपा), दिल्ली की नेता प्रतिपक्ष आतिशी और पंजाब सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह पूरा...
article-image
पंजाब

मंदिर में एक महिला श्रद्धालु की कथित तौर पर एक व्यक्ति ने की हत्या

कपूरथला, 19 दिसंबर :  पंजाब के कपूरथला जिले के एक मंदिर में एक महिला श्रद्धालु की कथित तौर पर एक व्यक्ति ने हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के...
article-image
पंजाब

खुरालगढ़ की महिला को घायल करने के आरोप तीन महिलाओं सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर । गांव खुरालगढ़ में एक महिला को उसके घर में घुस कर मारपीट कर घायल करने के आरोप में तीन महिलाओं सहित पांच लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैै। जगदीश कौर...
Translate »
error: Content is protected !!