होटल में ऐसी शर्मनाक हालत में मिली लड़कियां, किसी को चेहरा भी नहीं दिखा पाईं

by
उदयपुर :  राजस्थान में वेनिस सिटी के नाम से मशहूर उदयपुर शहर जहां पर्यटन के मामले में प्रदेश में सुर्खियों में रहता है। वहीं अब यहां होटलों में अवैध काम भी हो रहे हैं। उदयपुर में सवीना पुलिस के द्वारा बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।
टीम ने यहां एक होटल में दबिश देते हुए अवैध देह व्यापार करने के मामले में 7 लड़के और 5 लड़कियों को पकड़ा है। जिनसे अब पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार की गई लड़कियां नेपाल, झारखंड की रहने वाली है।
होटल ऑक्सो इन में हो रहा था गंदा धंधा
थानाधिकारी अजय सिंह के अनुसार सेक्टर 13 स्थित होटल ऑक्सो इन में पुलिस को लंबे समय से अवैध देह व्यापार की सूचना मिल रही थी। टीम के द्वारा इसकी पुष्टि करवाई गई। जहां ऐसा हकीकत में होना पाया गया। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए मौके से 7 लड़के और 5 लड़कियों को पकड़ा गया है। गिरफ्तार लड़कियां नेपाल,दिल्ली, रायपुर और झारखंड की रहने वाली है।
उदयपुर पुलिस ने इन लोगों को रंगेहाथ पकड़ा
इसके अलावा पुलिस ने मामले में मुकेश मीणा, भावेश जोशी, राजेश कुमार, नाथूराम पटेल, यशपाल वैष्णव, बापूलाल पटेल,जयेश भाटिया को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि पुलिस ने मामले में गिरफ्तार लड़कियों के नाम उजागर नहीं किए हैं। फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है कि आखिर कितने लंबे समय से यहां अवैध देह व्यापार किया जा रहा था।
जयपुर में भी पकड़ाया मसाज के नाम पर देह व्यापार
आपको बता दें कि प्रदेश में इस तरह की कार्रवाई का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी राजधानी जयपुर सहित अन्य जिलों में पुलिस ऐसी कार्रवाई कर चुकी है। जहां होटल की आड़ में अवैध देह व्यापार का धंधा किया जाता है।
ज्यादातर मामलों में पुलिस आरोपियों को शांतिभंग में गिरफ्तार करके वापस छोड़ देती है। ऐसे में छूटने के बाद वह वापस अवैध व्यापार शुरू कर देते हैं। जबकि नियमानुसार इन मामलों में पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की जाती है। यह कार्रवाई आरपीएस लेवल का अधिकारी करता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

युवती छुपाती थी चिट्टा : पंजाब से सरगना भेजता था लोकेशन : आरोपी पंजाब के अमृतसर से ग्रिफ्तार, 2 मोबाइल फोन और 7 सिम कार्ड बरामद

एएम नाथ । शिमला :  थाना जुब्बल में दर्ज चिट्टा बरामदगी के दर्ज एक मामले में पुलिस ने एक  अंतर्राज्यीय ड्रग सप्लाई नैटवर्क का पर्दाफाश किया है। अंतर्राज्यीय नैटवर्क अत्याधुनिक लोकेशन-बेस्ड डिलीवरी मॉड्यूल पर...
article-image
पंजाब

विभिन्न योजनाओं में सैचुरेशन हासिल करने वाले पंचायत प्रधान गणतंत्र दिवस में होंगे विशेष अतिथि : DC मुकेश रेपसवाल

विकास कार्यों   की  प्रगति को लेकर  साप्ताहिक समीक्षा बैठक  आयोजित मुकेश रेपसवाल  ने बेहतर कचरा प्रबंधन को लेकर  विशेष अभियान शुरू करने के दिए निर्देश एएम नाथ। चंबा :   उपायुक्त  मुकेश रेपसवाल  ने कहा ...
article-image
पंजाब

अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस पर विद्यार्थियों के साथ वैबीनार ज़िला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी द्वारा

योगा की महत्ता, तंदुरुस्ती और रोज़मर्रा की कसरत का लिया संकल्प होशियारपुर, 21 जूनः ज़िला और सैशन जज-कम चेयरमैन ज़िला कानूनी अथॉरिटी अमरजोत भट्टी के दिशा-निर्देशों पर सी.जे.एम-कम-सचिव ज़िला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी अपराजिता जोशी...
article-image
पंजाब

विधायक डा. नछत्तर पाल के मैडिकल स्टोर से मोबाइल चुराकर चोर भागा : सीसीटीवी में कैद

नवांशहर। हलके के विधायक डा. नछत्तर पाल के राहों स्थित मैडिकल स्टोर से एक युवक 18 हजार रुपए का मोबाइल चुराकर फरार हो गया। चोर ने कैसे चतुराई से मोबाईल चोरी किया इसकी पूरी...
Translate »
error: Content is protected !!