होला-महहला के पर्व पर कृषि सुधार कानूनों की प्रतियां जलाकर प्रदर्शन किया

by

 

माहिलपुर/गढ़शंकर – होला-महहला के पर्व पर कुल हिंद किसान सभा के सदस्यों ने गढ़शंकर के दर्जनों गांवों में कृषि सुधार कानून की प्रतियां जलाकर रोष व्यक्त किया। कुल हिंद किसान सभा के महासचिव कामरेड दर्शन सिंह मट्टू, सुभाष मट्टू उपप्रधान जनवादी महिला सभा, हरभजन सिंह अटवाल, जोगिंदर सिंह थांदी, गोपाल सिंह व सुरिंदर कौर चंबर समिति सदस्य,दर्शन सिंह, जरनैल सिंह, सतनाम सिंह, प्रिं बलराज पंडित, तजिंदर कौर, गुरदियाल सिंह मट्टू व करनैल सिंह शाहपुर ने इस दौरान किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक मोदी सरकार फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य मिलने के लिए कानून नही बनाते, झूठे मुकदमे वापस लाने, जेलों में बंद किसानों की बिना शर्त रिहाई व पराली जलाने और बिजली शोध बिल को रद्द नही करती तबतक आंदोलन जारी रहेगा। इस रोष प्रदर्शन में रविंदर कुमार नीटा, राजविंदर सिंह, राजा दयाल, बख्शी सिंह, अमरजीत कौर, रेशम कौर, जसविंदर कौर, जोगा सिंह दयाल, कश्मीर सिंह, जीत सिंह, हजूरा सिंह, परमजीत सिंह, दीदार सिंह, चमन लाल, मुकेश कुमार, झोली राम, रंजीत सिंह पप्पू व गुरमेल सिंह कलसी भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करें लोगः मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार को जिला चम्बा की मणिमहेश यात्रा के दौरान दो श्रद्धालुओं के निधन पर शोक व्यक्त किया है।  शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

CBI के कब्जे में 55 लाख, वापसी के लिए अदालत पहुंचे शिकायतकर्ता : करीब दो साल से जांच एजेंसी के पास रकम; 28 सितंबर को होगी सुनवाई

चंडीगढ़। करीब दो साल से CBI के कब्जे में 55 लाख रुपये वापस लेने के लिए छात्रवृत्ति घोटाले से जुड़े दो शिकायतकर्ताओं ने चंडीगढ़ स्थित CBI की विशेष अदालत का दरवाजा खटखटाया है। रजनीश...
article-image
पंजाब , समाचार

आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स को सुप्रीम कोर्ट के आदेशों मुताबिक कम से कम 26 हजार मेहनताना दिया जाये : मांगे नहीं मानी तो संघर्ष और तेज किया जायेगा – आंगनवाड़ी मुलाजम यूनियन (सीटू)

नवांशहर। आल इंडिया फेडरेशन आफ आंगनवाड़ी वर्कर्स हेल्पर्स द्वारा जिला स्तर पर अपनी मांगों के लेकर रोष प्रदर्शन करने के आह्वान के तहत आंगनवाड़ी मुलाजम यूनियन(सीटू ) पंजाब द्वारा जिला शहीद भगत सिंह नगर...
article-image
पंजाब

पंचायती राज पैंशनर्स ने डायरैक्टर कार्यालय मोहाली के समक्ष लगाया धरना

गढ़शंकर : पंचायती राज पैंशनर्स की लंबे समय से लटकती आ रही मांगों की पूर्ति करवाने हेतु पैंशनर्स संगठनों की संयुक्त कमेटी की अगुवाई में पंचायती राज पैंशनर्स द्वारा डायरैक्टर ग्रामीण विकास व पंचायत...
Translate »
error: Content is protected !!