होशियारपुर निवासियों के दिलों के बहुत करीब थे डॉक्टर मनमोहन सिंह : तीक्ष्ण सूद

by
होशियारपुर /दलजीत अजनोहा :   पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की मृत्यु पर दुख प्रकट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई तथा कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह जो कि बहुत योग्य अर्थशास्त्री थे, वह होशियारपुर निवासियों के दिलों में बहुत करीब रहे हैं तथा भविष्य में भी होशियारपुर निवासी उन्हें कभी भूल नहीं सकते । अपने छात्रकाल में डॉ. मनमोहन सिंह ने पंजाब यूनिवर्सिटी कॉलेज जो अब गवर्नमेंट कॉलेज होशियारपुर के नाम से जाना जाता है में 1952 में अर्थशास्त्र के विषय के साथ स्नातक डिग्री ली तथा 1954 में स्नातकोत्तर की डिग्री अर्थशास्त्र में उसी कॉलेज के छात्र के तौर पर टॉप मेरिट के साथ पास किया। वह एक बहुत ही मेधावी छात्र थे तथा अपने अध्यापकों की नजर में उनका बहुत सम्मान था। उच्च शिक्षा के लिए कैम्ब्रिज में अर्थशास्त्र की विलक्षण उपलब्धियां प्राप्त करने के उपरांत उन्होंने होशियारपुर के लोगों की सेवा करने के भाव से उसी यूनिवर्सिटी कॉलेज में 1957 से 1966 क बतौर प्रोफेसर अध्यापन कार्य किया तथा बहुत से विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत बने जो कि बाद में कई उच्च पदों पर आसीन हुए। होशियारपुर में उनके कार्यकाल को कभी भुलाया नहीं जा सकता बाद में एक अर्थशास्त्री के तौर पर भारत के वित्त मंत्री के तौर पर जो उन्होंने नई अर्थ नीति को प्रभावित किया, उसके कारण भारत की अर्थव्यवस्था में सुधार का दौर शुरू हुआ। बतौर प्रधानमंत्री भी उन्होंने गरीबों के हित में बहुत सी योजनाएं शुरू की , जिसका लाभ गरीब वर्ग अभी तक उठा रहा हैं। उन्होंने कहा कि अगर डॉ. मनमोहन सिंह को बतौर प्रधानमंत्री खुला हाथ मिलता तो उनकी योग्यता और बहुत कुछ अधिक देश की उन्नति के लिए योगदान डाल सकती थी। उनकी मौत से भारत माता ने अपने एक अति योग्य लाल को खो दिया, जिसकी क्षति पूर्ती सम्भव नहीं है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पुलिस लाइन में स्वास्थ्य व वैलनेस सैंटर की शुरुआत, एस.एस.पी ने महिला डी.एस.पी माधवी शर्मा से सैंटर की शुरुआत करवाई

शिद्दत व तनदेही से ड्यूटी करने के लिए महिला पुलिस कर्मियों की प्रशंसा महिला पुलिस कर्मियचों के लिए योग सत्र व विशेष नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच कैंप लगाया होशियारपुर  :  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके...
article-image
पंजाब

कॉलेज स्तरीय नैतिक शिक्षा परीक्षा में 69 विधार्थियों ने लिया हिस्सा : नैतिक मूल्य जहाँ विद्यार्थी के आध्यात्मिक संतुलन, मानवीय व्यवहार, चरित्र निर्माण और एक जिम्मेदार नागरिक बनाने बड़ा योगदान डालते है : हरवेल सैनी

गढ़शंकर : गुरु गोबिंद सिंह स्टडी सर्कल जोन होशियारपुर द्वारा जोनल अध्यक्ष  नवप्रीत सिंह एवं मुख्य सचिव जगजीत सिंह गणेशपुर के नेतृत्व में कॉलेज स्तरीय नैतिक शिक्षा परीक्षा का आयोजन किया गया।  जिसमें गुरसेवा...
article-image
पंजाब

3 साल बाद फिर से राज्य की राजनीति में पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सक्रिय

अरुण दीवान। चंडीगढ़ : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह करीब 3 साल बाद फिर से राज्य की राजनीति में सक्रिय हो गए हैं। आज वे खन्ना की दाना मंडी में धान की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

विनेश के डिस्क्वालिफिशन पर सदन में हंगामा : राहुल गांधी जैसे ही बोलने के लिए खड़े हुए स्पीकर ने वायनाड पर बोलने की दी हिदायत

नई दिल्ली। संसद में विनेश फोगाट के पेरिस ओलंपिक के कुश्ती फाइनल से डिस्क्वालिफाई होने के मुद्दे को लेकर काफी ज्यादा हंगामा मचा है. विपक्षी सांसदों ने इस मुद्दे को जोर-शोर के साथ लोकसभा...
Translate »
error: Content is protected !!