होशियारपुर पहुँची साइकिल यात्रा का फिट बाइकर क्लब ने किया भव्य स्वागत

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : “सबसे प्यार, किसी से बैर नहीं” का संदेश लेकर एन.जी.ओ. ह्यूमैनिटी फर्स्ट के 30 सदस्य देशभर में साइकिल यात्रा कर रहे हैं। जब यह यात्रा होशियारपुर पहुँची तो फिट बाइकर क्लब के सदस्यों ने अध्यक्ष परमजीत सिंह सचदेवा की नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया। एन.जी.ओ. की ओर से यह साइकिल यात्रा कश्मीर से केरल और असम से गुजरात तक निकाली जा रही है।

इस अवसर पर परमजीत सिंह सचदेवा ने कहा कि ह्यूमैनिटी फर्स्ट की इस पहल की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है, क्योंकि इस साइकिल यात्रा से यहां समाज को बेहतर स्वास्थ्य के लिए साइकिलिंग करने की प्रेरणा मिलेगी, वहीं यह यात्रा पूरे देश में मानवता की भलाई का संदेश भी पहुँचाएगी।

उन्होंने बताया कि इस साइकिल यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत होशियारपुर के अड्डा माहिलपुर में किया गया और उसके बाद फिट बाइकर क्लब के सदस्यों ने उनके साथ डविड्डा अहराणा तक साइकिल चलाकर यात्रा को आगे विदाई दी।

इस अवसर पर उत्तम सिंह साबी, सागर सैनी, गोबिंदर बंटी, करण भल्ला, रितेश गोयल, तरलोचन सिंह, गुरमेल सिंह, अमरिंदर सैनी, डॉ. राजीव जैन, संजीव सोहल, दौलत सिंह, उकांर सिंह, सौरभ शर्मा, शिवांजलि शर्मा, दिनेश कुमार आदि भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ADC राहुल चाबा ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट टांडा का किया औचक निरीक्षण

टांडा (होशियारपुर), 19 सितंबर: अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) राहुल चाबा ने आज टांडा के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट(एस.टी.पी) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एस.टी.पी.चालू हालत में था। उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के साथ...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विधायक नरिंदर कौर भराज गांव लखेवाल के मनदीप सिंह की बन गईं जीवन संगिनी

पटियाला : पंजाब के संगरूर हलके से प्रदेश की सबसे युवा और पहली बार विधायक बनी नरिंदर कौर भराज (28) आज गांव लखेवाल के मनदीप सिंह (29) की जीवनसंगिनी बन गईं। दोनों के आनंद...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्री आनंदपुर साहिब में गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर होगा भव्य आयोजन; श्री आनंदपुर साहिब में होगा श्रद्धा, संस्कृति और इतिहास का संगमआयोजन :

श्री आनंदपुर साहिब 23 से 25 नवंबर तक श्री गुरु तेग बहादुर जी और उनके साथियों के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित तीन दिवसीय भव्य समागम के लिए तैयार है। यह आयोजन सिख इतिहास...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भदसाली में वकील ने की बाप-बेटे की गोली मारकर की हत्या – दोनों पक्षों में चल रहा था जमीनी विवाद

रोहित जसवाल। ऊना : थाना हरोली के अंतर्गत पड़ते गांव भदसाली में एक दिल दहला देने वाली घटना में जमीनी विवाद के चलते एक वकील ने गांव की पंचायत के प्रधान के पति और...
Translate »
error: Content is protected !!