होशियारपुर में और तेज की जाएगी विकास कार्यों की गति: ब्रम शंकर जिम्पा : कैबिनेट मंत्री ने वार्ड नंबर 45 में सीवरेज निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत

by

होशियारपुर, 07 जनवरी :   कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिम्पा ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में चलने वाली पंजाब सरकार अलग सोच के साथ कार्य करती है और हम वोट बैंक की राजनीति से ऊपर उठकर हर क्षेत्र में विकास की बात करते हैं। वे वार्ड नंबर 45 के संत भाग सिंह नगर में 20 लाख रुपए की लागत से पड़ने वाले सीवरेज के कार्य की शुरुआत करवाने के दौरान इलाका निवासियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि होशियारपुर में विकास कार्यों की गति आने वाले समय में और तेज की जाएगी। इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी व पार्षद कुलविंदर कौर भी मौजूद थे।

कैबिनेट मंत्री ने मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान का आभार जताते हुए कहा कि उनके प्रयासों से पंजाब में विकास की लहर चल रही है। उन्होंने कहा कि लोगों की हर मांग को गंभीरता से विचार करते हुए उसका हल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का लक्ष्य आम आदमी की बुनियादी जरुरतों को पूरा करना है।  ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से प्रदेश में रिकार्ड तोड़ विकास कार्य करवाए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश वासियों को 600 यूनिट नि:शुल्क बिजली दी जा रही है। करीब एक दशक से खराब चिंतपूर्णी रोड का निर्माण करवाया गया, होशियारपुर में तहसील की नई ईमारत के कार्य की शुरुआत करवाई गई व इसके अलावा होशियारपुर में सरकारी मैडिकल कालेज की स्थापना की जा रही है। ऐसे अनेक विकास के प्रोजैक्ट तो केवल सिर्फ होशियारपुर में ही चल रहे हैं। उन्होंने होशियारपुर वासियों को विश्वास दिलाया कि विकास का पहिया इसी तरह चलता रहेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल-सिसोदिया बरी : अब क्या करेगी BJP?… सुधांशु त्रिवेदी ने बताया प्लान

नई दिल्ली : दिल्ली की राजनीति में बड़ा उलटफेर तब हुआ जब राउज एवेन्यू कोर्ट ने शराब घोटाले मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया  समेत 23 आरोपियों को बरी...
article-image
पंजाब

इंटरनेशनल फुटबॉल क्लब फगवाड़ा और ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल अकादमी के बीच 39वें पंजाब स्टेट सुपर फुटबॉल लीग मैच में मुकाबला रहा बराबरी पर

गढ़शंकर।  पंजाब फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर के सहयोग से बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल स्टेडियम में 39वें पंजाब स्टेट सुपर फुटबॉल...
article-image
पंजाब

सांसद तिवारी ने एयरो सिटी, जी-ब्लॉक में नि:शुल्क सेहत जांच कैम्प का उद्घाटन किया

सुनी लोगों की समस्याएं, जल्द समाधान का भरोसा दिया मोहाली: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा एयरो सिटी, जी-ब्लॉक, मोहाली में आयोजित एक मुफ्त...
article-image
पंजाब

दसूहा के विधायक करमबीर सिंह घुम्मन ने साझा किया विकास का विज़न

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : दसूहा के विधायक एवं एडवोकेट करमबीर सिंह घुम्मन ने शहर के समग्र विकास को लेकर अपनी योजनाएँ साझा कीं। वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार से विशेष बातचीत दौरान उन्होंने बताया कि 50...
Translate »
error: Content is protected !!