होशियारपुर में होगा विशाल कृत्रिम अंग वितरण शिविर, दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : सोनालिका आईटीएल के सौजन्य से अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, पंजाब द्वारा दिव्यांग जनों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु एक विशाल कृत्रिम अंग वितरण शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर आगामी 26, 27 तथा 28 अगस्त 2025 को संजीवनी शरणम्, इंदौर स्टेडियम के सामने, होशियारपुर में लगाया जाएगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सोनालिका आईटीएल ग्रुप के वाइस चेयरपर्सन श्री अमृत सागर मित्तल व अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, पंजाब के प्रधान श्री सुरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि समाज के कमजोर एवं विशेष जरूरतों वाले वर्ग को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इस शिविर में दिव्यांग व्यक्तियों को निशुल्क कृत्रिम अंग लगाए जाएंगे ताकि वे अपने दैनिक जीवन को सहजता से जी सकें और समाज की मुख्य धारा में जुड़ सकें। इसके साथ ही कान के रोगों से पीड़ित व्यक्तियों को निशुल्क सुनने की मशीनें भी वितरित की जाएंगी, जिससे वे सामान्य जीवन जीने में सक्षम हो सकें। यह पहल न केवल शारीरिक सहयोग प्रदान करेगी बल्कि दिव्यांग भाई-बहनों के मनोबल को भी मजबूत करेगी।

इस अवसर पर समूह पंजाबी वीडियो और सामाजिक संगठनों से भी आग्रह किया गया है कि वे अधिक से अधिक जरूरतमंद दिव्यांग व्यक्तियों को इस शिविर की जानकारी दें, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।

आयोजकों ने कहा कि इस शिविर से लाभान्वित होकर दिव्यांग व्यक्ति अपने जीवन में आत्मनिर्भरता और सम्मान की नई राह पर आगे बढ़ेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर पुलिस ने एक महिला और पुरष को 508 ग्राम नशीले पाउडर सहित ग्रिफ्तार किया , मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर। गढ़शंकर पुलिस ने एक महिला और पुरष को 508 ग्राम नशीले पाउडर सहित ग्रिफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसआई परमजीत सिंह ने बताया कि एएसआई रविश कुमार और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

1 लाख साल पुराने इंसानों के पैरों के करीब 85 निशान मिले : उस समय कैसा दिखता था इंसान, वैज्ञानिकों ने बताया

 एक लाख साल पुराने पैरों के निशान मोरक्को में पाए गए हैं। वैज्ञाानिकों का दावा है कि ये निशान इंसान के पैरों के हैं। मोरक्को, फ्रांस जर्मनी और स्पेन के वैज्ञानिकों ने एक रिसर्च...
article-image
पंजाब

राज्य स्तरीय फुटबॉल मुकाबलों में होशियारपुर का दमदार प्रदर्शन, 3 पदक झटके

खेलों वतन पंजाब दीयां के सीजन-4 में एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक पर जमाया कब्जा गढ़शंकर , 20 अक्टूबर। फुटबॉल की नर्सरी के रूप में विख्यात माहिलपुर में आयोजित खेलों वतन पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!