गरीबों के लिए चलाई जा रही केंद्रीय स्कीमों पर आम आदमी पार्टी की सरकार को डाका मारना मंहगा पड़ेगा : तीक्ष्ण सूद

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा हैं कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार की गलत नीतियों के कारण लाखों लोग गरीबों के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही स्कीमों से बंचित रह गए थे उन्हें राहत दिलवाने के लिए भारतीय जनता पार्टी पंजाब के कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव में सेवा शिवर लगा कर उन्हें राहत पहुंचने का जो प्रयास शुरू किया था , उस से लाखों लोगों को लाभ मिला था अभी तक मात्र करीब 4500 गांवों में लगाए गए ऐसे शिवरों को डेढ़ लाख से जायदा लोग लाभांबित हो चुके है तथा लोगों का इन शिवरों का भारी समर्थन मिल रहा हैं। भाजपा के इस सेवा कार्य से बौखला कर आम आदमी पार्टी ने इसे अस्त-वियस्त करने के लिए पुलिस तथा सिवील प्रशासन इस हद तक गिर गया हैं कि भाजपा नेताओं को नजरबंद करना शुरू कर दिया हैं, वह अत्यंत निंदनीय तथा निम्न स्तर का हैं। भाजपा के इन सेवा शिवरों के जरिए केंद्र की स्कीमों का गरीबों को हजारों करोड़ रुपए मिलने जा रहा हैं, जिस में आम आदमी पार्टी की सरकार ने विघ्न डालना शुरू किया हैं। आम आदमी पार्टी का यह काम सरासर पंजाबियों व गरीबों पर डाका हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा तथा पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी के इस रिवैये को कभी सहन नहीं करेगी। लोगों का आक्रोश आम आदमी पार्टी के खिलाफ तेजी से उठ कर खड़ा हुआ हैं। श्री सूद ने कहा कि अगर सरकार नहीं सम्भली तो इसके प्रणाम इतने गंभीर होगें की उन्हें प्रदेश की हालत संभालना मुश्किल होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विदेश मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य बने मनीष तिवारी

चंडीगढ़, 25 अक्टूबर: चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी को विदेश मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में नामित किया गया है। इस समिति के अध्यक्ष विदेश मंत्री एस.  जयशंकर हैं। गौरतलब है...
article-image
पंजाब

युवक का बुरी तरह से गला सड़ा शव : 8 नवंबर से एक युवक हरीश वर्मा लापता था

गोराया: युवक का बुरी तरह से गला सड़ा शव दिलबाग कॉलोनी में खेतों में से बरामद किया । यह जानकारी देते हुए एस.एच.ओ. सुखदेव सिंह ने बताया के उन्हें सूचना मिली के खेतों में...
article-image
पंजाब

दशहरे के मेले की तैयारियों संबंधी डिप्टी कमिश्नर व एस.एस.पी ने की श्री राम लीला कमेटी के साथ बैठक

संबंधित विभागों के अधिकारियों को तैयारियों संबंधी दिए निर्देश,  4 अक्टूबर को कैबिनेट मंत्री जिंपा तैयारियों की करेंगे समीक्षा भंगी चोअ की सफाई व काजवे की मरम्मत के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को...
article-image
पंजाब , समाचार

बिक्रम मजीठिया के घर पर विजिलेंस की रेड :26 जगहों पर रेड…अधिकारी खंगाल रहे रिकॉर्ड

अमृतसर : अमृतसर स्थित ग्रीन एवेन्यू में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी आय से अधिक संपत्ति के केस में की गई है। अमृतसर से...
Translate »
error: Content is protected !!