₹50 हजार रिश्वत लेते SHO और गनमैन गिरफ्तार….. विजिलेंस की कार्रवाई

by

मोगा, 27 सितंबर। कोट ईसे खां थाना की SHO इंस्पेक्टर सुनीता रानी और उनके गनमैन पीएचजी गुरअवतार सिंह को फिरोजपुर विजिलेंस रेंज की टीम ने 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद रविवार को दोनों का फिरोजपुर सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया गया।

विजिलेंस के अनुसार, गांव नूरपुरा हकीमां निवासी राजविंदर सिंह ने शिकायत दी थी कि थाना कोट ईसे खां में दर्ज एक मामले में उसे नामजद करने का डर दिखाकर गुरअवतार सिंह ने उससे एक लाख रुपये रिश्वत मांगी थी। बाद में सौदा 70 हजार रुपये में तय हुआ। शिकायतकर्ता के मुताबिक, गुरअवतार पहले ही अलग-अलग तारीखों में उससे 20 हजार रुपये ले चुका था और बाकी 50 हजार रुपये की मांग कर रहा था।

शिकायतकर्ता ने रिश्वत संबंधी बातचीत अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली थी और यह रिकॉर्डिंग विजिलेंस के समक्ष पेश की गई। इसके बाद विजिलेंस टीम ने सरकारी गवाहों की मौजूदगी में जाल बिछाकर गुरअवतार सिंह को 50 हजार रुपये लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।

पूछताछ के दौरान गुरअवतार सिंह ने कथित तौर पर बताया कि यह रकम SHO इंस्पेक्टर सुनीता रानी को दी जानी थी। इसके बाद विजिलेंस टीम ने इंस्पेक्टर सुनीता रानी को भी गुरअवतार सिंह से रिश्वत की रकम हासिल करते हुए गिरफ्तार कर लिया।

विजिलेंस अधिकारी जगनदीप दीप ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गिरफ्तारी के बाद मीडिया से बातचीत में इंस्पेक्टर सुनीता रानी ने कहा, “ऑल इज वेल… न्यू चैप्टर ऑफ लाइफ इज स्टार्टेड।”

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जीओजी दोआबा जोन द्वारा डिप्टी स्पीकर जयकृष्ण सिंह रौड़ी को दिया मांगपत्र

गढ़शंकर, 11 अक्तूबर : जीओजी दोआबा जोन द्वारा डिप्टी स्पीकर जयकृष्ण सिंह रौड़ी के साथ गढ़शंकर में मीटिंग की गई। जिसमें जालंधर, रूपनगर, होशियारपुर तथा नवांशहर जिलों के कमेटी सदस्यों तथा उनकी टीमों ने...
article-image
पंजाब

 पूर्व सैनिक गुरदयाल भनोट ने एसडीएम गढ़शंकर को पत्र देकर देश की सेवा के लिए स्वयंसेवक के रूप में काम करने की जताई इच्छा

गढ़शंकर :   पूर्व सैनिक व आम आदमी पार्टी के एक्स सर्विस सैल के जिला अध्यक्ष गुरदयाल सिंह भनोट 24 घंटे अपने देश की सेवा के लिए तैयार रहते हैं। जिसके चलते गुरदयाल सिंह...
article-image
पंजाब

मकानों की मरम्मत के लिए 2,000 लाभार्थियों को सांसद और विधायक ने 2 करोड़ रुपए के चेक सौंपे

गांवों में विकास कार्यों के लिए जल्द ही जारी किए जाएंगे 4.50 करोड़ रुपए के फंड डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने सरपंचों से ग्रांट के साथ-साथ कार्यों पर नजर रखने की अपील की, कल्याण...
article-image
पंजाब

मास्टर कैडर 4161 भर्ती की वेटिंग लिस्ट जारी करने की मांग

गढ़शंकर, 17 जनवरी : मास्टर कैडर 4161 यूनियन शाखा गढ़शंकर की बैठक स्थानीय पुड्डा कॉलोनी पार्क में प्रांतीय नेता बलकार सिंह मघानिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक के बाद यूनियन नेता कुलदीप सिंह ने...
Translate »
error: Content is protected !!