अंग्रेजी में ली शपथ 11 विधायकों ने : प्रोटेम स्पीकर ने सभी विधायकों को शपथ दिलाई, कल स्पीकर का चुनाव

by

धर्मशाला : 14वीं विधानसभा के पहले सत्र की शुरुआत हंगामे के साथ हुई। विपक्ष ने विधायकों की शपथ से पहले और बाद में दफ्तर डिनोटिफाई करने का विरोध जताया। प्रोटेम स्पीकर चंद्र कुमार के बार-बार आग्रह करने पर विपक्ष शांत हुआ और सदन में विधायकों की शपथ शुरू हुई।
प्रोटेम स्पीकर ने सबसे पहले सदन के नेता एवं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इनके बाद डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को शपथ दिलाई गई। बाद में सभी विधायकों को बारी बारी शपथ दिलाई। इसी के साथ सभी विधायक आज से विधिवत रूप से विधायकों बन गए हैं। 6 जनवरी तक चलने वाले इस सत्र में कुल 3 सिटिंग होनी है। सत्र के दूसरे दिन यानी कल विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) का चुनाव होगा। स्पीकर चुनने की प्रक्रिया प्रोटेम स्पीकर की अगुवाई में पूरी की जाएगी।
अंग्रेजी में ली शपथ 11 विधायकों ने :
अंग्रेजी में शपथ निर्दलीय विधायक होशियर सिंह, कांग्रेस के कुलदीप सिंह पठानिया, आरएस बाली, आशीष बुटेल, भुवनेश्वर गौड़, विनोद सुल्तानपुरी, हर्षबर्धन चौहान, हरीश जनारथा, विक्रमादित्य, नंदलाल और जगत सिंह ने ली।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ड्रग फ्री हिमाचल मोबाइल ऐप के बारे में छात्रों को किया जाएगा जागरूक …नशे के कारोबार से अर्जित सम्पत्तियों की होगी जांच – DC अनुपम कश्यप

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय मासिक एनकॉर्ड बैठक आयोजित एएम नाथ। शिमला :  उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय मासिक एनकॉर्ड की बैठक...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

युवाओं को स्थाई नौकरी दे, उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ ना करे – बैकडोर इंट्री कर अपने चहेतों को रेवड़ियां बाँटना चाहती है सरकार : जय राम ठाकुर

गेस्ट टीचर पॉलिसी प्रदेश के युवाओं के साथ धोखा है : जयराम ठाकुर कहां गये पहले कैबिनेट में एक लाख नौकरियां देने का ऐलान करने वाले एएम नाथ । ऊना  :  नेता प्रतिपक्ष जयराम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद मंडी की पहली त्रैमासिक बैठक आयोजित, ग्रामीण विकास और जनहित के मुद्दों पर मंथन

मंडी, 7 अगस्त: जिला परिषद मंडी की पहली त्रैमासिक बैठक गुरुवार को जिला परिषद सम्मेलन कक्ष, भ्यूली में जिला परिषद अध्यक्ष अमरू राम की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के साथ 2 साल से ठेकेदार कर रहा था दुष्कर्म : मामला दर्ज

रोहित जसवाल। हमीरपुर : हमीरपुर जिले में एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के साथ दुष्कर्म और मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि एक ठेकेदार ने महिला के साथ पिछले दो सालों से दुष्कर्म...
Translate »
error: Content is protected !!