अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड : डीएवी स्कूल के छात्रों ने हासिल किए 12 गोल्ड, 14 सिल्वर व 15 ब्रॉन्ज मेडल

by

ऊना। हिंदी विकास संस्थान नई दिल्ली द्वारा कराई अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड में ऊना के डीएवी सेनटेनरी पब्लिक स्कूल के छात्रों के शानदार प्रदर्शन किया। जिसका हिंदी विकास परिषद ने रिजल्ट घोषित कर दिया है। इसमें डीएवी स्कूल के छात्रों ने 12 गोल्ड, 14 सिल्वर व 15 ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए। विजेता प्रतिभागियों को प्रिंसिपल अतुल महाजन ने प्रशस्ति पत्र व नकद इनाम देकर सम्मानित किया। स्कूल की छात्रा लक्षिता को राष्ट्रीय हिंदी प्रतिभा सम्मान, समर धीमान और उमंग जसवाल को हिंदी बालश्रेष्ठ सम्मान की उपाधि से नवाजा गया। हिंदी विकास संस्थान ने उक्त छात्रों को 500 रुपए और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त शिवेन, रिद्धिमा, राजनप्रीत, शिवांग और अर्शिया का प्रदर्शन भी सर्वश्रेष्ठ रहा। प्रिंसिपल अतुल महाजन ने कहा कि प्राथमिक स्तर पर छात्रों में हिंदी विषय के प्रति रुचि पैदा करने के लिए ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। उन्होंने कहा कि हर विषय महत्वपूर्ण है। किसी भी विषय के प्रति उदासीनता का भाव नहीं रखना चाहिए। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए हिंदी टीचर सुदेश कपिल, सरोज, भारती परमजोत, ममता, रेखा संगीता, रंजू, अनुपमा को बधाई दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गैंगस्टर की पत्नी, DSP की बेटी : बीजेपी की यह महिला उम्मीदवार देगी भूपेंद्र हुड्डा को चुनौती

बीजेपी ने दो दिन पहले 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा के लिए अपने 67 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी. इस सूची में एक नाम ने सबका ध्यान आकर्षित किया था. दरअसल, बीजेपी ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिला बाल विकास विभाग की तरफ से शिक्षा विभाग को सौंपे पैड्स, सभी स्कूलों में निशुल्क सेनेटरी पैड्स किए जाएंगे वितरित: डीसी

धर्मशाला, 18 जुलाई। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत सभी छात्राओं को निशुल्क सैनेटरी पैड उपलब्ध करवाए जाएंगे। इस बाबत मंगलवार को उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने माध्यम से कांगड़ा जिला के 546...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीसा के 48 शिक्षकों ने लिया जीवन कौशल शिक्षा पर विशेष प्रशिक्षण

62 सरकारी स्कूलों में कार्यक्रम का होगा क्रियान्वयन एएम नाथ। (तीसा) चम्बा :  नीति आयोग (भारत सरकार) के आकांक्षी खंड कार्यक्रम के अंतर्गत मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन एवं हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग के संयुक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किसानों को फसल विविधीकरण को लेकर करें जागरूक – डॉ. रविन्द्र चौहान

मंडी, 28 दिसंबर :  हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकारण प्रोत्साहन परियोजना जायका चरण दो के तहत आयोजित एक बैठक में उप परियोजना प्रबंधक डॉ. रविन्द्र चौहान ने अधिकारियों से किसानों को फसल विविधीकरण को लेकर...
Translate »
error: Content is protected !!