अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पुलिस लाइन में स्वास्थ्य व वैलनेस सैंटर की शुरुआत, एस.एस.पी ने महिला डी.एस.पी माधवी शर्मा से सैंटर की शुरुआत करवाई

by

शिद्दत व तनदेही से ड्यूटी करने के लिए महिला पुलिस कर्मियों की प्रशंसा
महिला पुलिस कर्मियचों के लिए योग सत्र व विशेष नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच कैंप लगाया
होशियारपुर  :  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जिला पुलिस की ओर से स्थानीय पुलिस लाइन में स्वास्थ्य व वैलनेस सैंटर की शुरुआत की गई जहां महिला पुलिस अधिकारी व कर्मी अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए योग, कसरत कर सकेंगे। इस मौके पर महिला पुलिस अधिकारियों व कर्मियों के लिए विशेष तौर पर योग सत्र भी करवाया गया।
होशियारपुर पुलिस में तैनात महिला अधिकारियों व कर्मियों की सुविधा के लिए पुलिस लाइन अस्पताल में विशेष जांच कैंप भी लगाया गया जहां महिलाओं के रोग के माहिर डाक्टर की ओर से नि:शुल्क चैकअप किया गया। एस.एस.पी नवजोत सिंह माहल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए इस सैंटर की शुरुआत डी.एस.पी माधवी शर्मा से करवाते हुए महिला पुलिस कर्मियों की ओर से पूरी शिद्दत से निभाई जा रही ड्यूटी की प्रशंसा की। उन्होंने महिला पुलिस कर्मियों की हौंसला आफजाई करते हुए उनको भविष्य में और भी अच्छे व सुचारु ढंग से अपनी सेवाएं निभाने के लिए उत्साहित किया। उन्होंने अलग-अलग महिला पुलिस कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि उनकी बेमिसाल सेवाएं महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराध के खात्मे में अहम भूमिका निभा सकती है जो कि स्वस्थ समाज की सृजना के लिए अति जरुरी है।
पुलिस लाइन में शुरु किए सैंटर संबंधी नवजोत सिंह माहल ने कहा कि यहां जिम, फिजियोथैरेपी, कौंसलिंग रुम व क्रास फिट ट्रेनिंग उपलब्ध है व महिला कर्मियों के लिए विशेष समय निश्चित किया गया है ताकि वे अपने आप को स्वस्थ व चुस्त दुरुस्त रख सकें। एस.एस.पी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को समर्पित पुलिस लाइन अस्पताल में लगाए गए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच कैंप के दौरान डा. शेफाली ने 120 के करीब महिला कर्मियों का चैकअप किया व जरुरी दवाई दी। उन्होंने बताया कि बाकी महिला कर्मियों का भी नि:शुल्क चैकअप करवाया जाएगा।
इस मौके पर एस.पी(एच) रमिंदर सिंह, एस.पी(डी) रविंदर पाल सिंह संधू, एस.पी पी.बी.आई मंदीप सिंह, डी.एस.पी(एच) गुरप्रीत सिंह गिल, डी.एस.पी कंट्रोल रुम अमरनाथ, डी.एस.पी पी.बी.आई प्रेम सिंह, डी.एस.पी जसप्रीत सिंह, डी.एस.पी स्पेशल ब्रांच सतिंदर चड्डा, पुलिस लाइन के एस.एम.ओ डा. लखवीर सिंह भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ग्रुप कमांडर ने प्रशिक्षण शिविर का दौरा किया : कैडेटों में अनुशासन और एकता पैदा करने के उनके प्रयासों की सराहना की

होशियारपुर, 6 जून :    ब्रिगेडियर अजय तिवारी एसएम, ग्रुप कमांडर, एनसीसी ग्रुप जालंधर ने जवाहर नवोदय विद्यालय, फलाही में 12 पंजाब बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर की समीक्षा करने के लिए होशियारपुर...
article-image
पंजाब

बापू कुंभ दास महाराज जी की 17वीं पुण्यतिथि 14 जनवरी को मनाई जाएगी श्रद्धा पूर्वक: बिट्टू पाजी

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी मुख्य अतिथि के तौर पर करेंगे शिरकत गढ़शंकर । श्री श्री 1008 गुरु गंगा दास महाराज जी की अपार कृपा से धन-धन बापू कुंभ दास महाराज जी की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

ईडी का दावा AAP को विदेशों से मिला 7 करोड़ रुपये का फंड : AAP बोली-हार रहे पीएम मोदी एजेंसियों से करा रहे साजिश

नई दिल्ली  : ईडी ने गृह मंत्रालय को एक रिपोर्ट भेजकर दावा किया है कि 2014 से 2022 तक आम आदमी पार्टी को विदेशी फंड मिले हैं। यह फंड मिलना, एफसीआरए नियमों का उल्लंघन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

5 साल के लिए होगी जेल – गाड़ी होगी सीज, लाइसेंस होगा रद्द : गाड़ी चलाने वालों के लिए जारी हुआ नया नियम

केंद्र सरकार की तरफ से समय-समय पर यातायात के नियमों में बदलाव किया जाता है। आप सभी को बता दे कि अगर आप भी गाड़ी चलाते हैं तो आपके लिए नया नियम जारी हो...
Translate »
error: Content is protected !!