अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 08 मार्च को पीटरहॉफ में आयोजित किया जाएगा राज्य स्तरीय समारोह

by

विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनियां एवं विकासात्मक गतिविधियों पर आधारित स्टॉल भीकिए जाएगे स्थापित
शिमला : निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग राखिल काहलो ने आज यहां अपने कार्यालय कक्ष में के आयोजन के संदर्भ में बैठक ली।
उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय महिला दिवस का आयोजन पीटरहॉफ में 08 मार्च, 2022 को किया जाएगा तथा विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनियां एवं विकासात्मक गतिविधियों पर आधारित स्टॉल भी स्थापित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि नाबार्ड, खादी एवं विकास बोर्ड द्वारा विभिन्न स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी तथा महिला सशक्तिकरण संबंधित प्रचार-प्रसार सामग्री भी आवंटित की जाएगी, ताकि प्रदेश की ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाया जा सके और स्वस्थ समाज का निर्माण संभव हो सके।
उन्होंने बताया कि महिलाओं एवं बालिकाओं द्वारा विभिन्न मनोरंजन गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा तथा आत्मरक्षा के गुरों पर भी जानकारी प्रदान की जाएगी। उन्होंने विभिन्न विभागों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के सफल आयोजन के लिए बेहतर समन्वय स्थापित करने का आह्वान किया, ताकि वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में चलाई जा रही सर्वस्पर्शी योजनाओं का सफल बखान संभव हो सके।
निदेशक महिला एवं बाल विकास ने प्रदेश की महिलाओं से आह्वान किया कि वे इस आयोजन में बढ़-चढ़ कर भाग लें और विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।
इस अवसर पर अतिरिक्त निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग एकता काप्टा व अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज द्रंग स्थित नारला में 24 मई को होगी दूसरी चुनावी रिहर्सल- एसडीएम सुरजीत सिंह

मंडी, 9 मई। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने बताया कि 30- द्रंग विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियों की दूसरी चुनावी रिहर्सल 24 मई को सुबह 10:30 बजे से गवर्नमेंट डिग्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चढ़तगढ़ स्कूल के कमरों की आधारशिला रखने के उपरांत बोले राज्य वित्तायोग अध्यक्ष सत्ती

ऊना – ऊना विधानसभा क्षेत्र के स्कूलों में भवनों का सुधार, परिसर का सौंदर्यकरण, कमरों, चारदीवारी वाॅल, खेल मैदान इत्यादि ढंाचागत सुविधाओं के सृजन बल दिया जा रहा है। यह बात 6वें राज्य वित्तायोग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आप ने 10 और प्रत्याशियों की जारी अंतिम सूची : आप को डॉक्टरों, पूर्व सैनिकों और वकीलों पर भी भरोसा

शिमला । हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी  ने 10 और प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। जिसके साथ ही आप ने सभी 68 विधानसभा सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम ड्यूटी समय पर निजी कार्यक्रम में नहीं करेंगे शिरकत : अनुपम कश्यप

जिला स्तरीय राजस्व मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित एएम नाथ। शिमला  जिला स्तरीय राजस्व मामलों की समीक्षा बैठक उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बचत भवन में आयोजित की गई। इस बैठक में राजस्व...
Translate »
error: Content is protected !!