अंबेडकर भवन गढ़शंकर में साप्ताहिक नि:शुल्क मैडीकल जांच कैंप आयोजित

by

गढ़शंकर: स्थानीय नंगल मार्ग पर गांव खानपुर के पास स्थित डा. बी.आर. अंबेडकर भवन गढ़शंकर में गौतम बुद्ध चैरीटेबल डिस्पैंसरी में साप्ताहिक नि:शुल्क मैडीकल जांच कैंप आयोजित किया गया। आज सुबह 11 बजे से बाद दोपहर 2 बजे तक चले इस कैंप में नवनूर अस्पताल बलाचौर से औरत रोग विशेषज्ञ डा. रनजीत कौर एम.डी. तथा मैडीकल विशेषज्ञ डा. निर्मल कुमार ने पहुंचे मरीजों की जांच की और सभी जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां दी। आज आयोजित इस सप्ताहिक कैंप में बड़ी संख्या में पहुंच कर मरीजों ने लाभ उठाया। कैंप दौरान डा. बी.आर. अंबेडकर मिशन ट्रस्त गढ़शंकर के ट्रस्टी डा. अवतार सिंह, मैनेजर पीएल सूद, परदीप कुमार गुरू, मा. नरेश कुमार, प्रिंसिपल सतनाम सिंह, लैक्चर्र सतनाम सिंह सूनी, मा. दिलावर सिंह, राज कुमार गढ़शंकर, एडीओ दर्शन लाल व अन्य ट्रस्टी हाजिर थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज माहिलपुर नए सत्र में छात्रों की पहली पसंद बना

विभिन्न दाखिला केंद्रों से दाखिले को लेकर छात्रों में भारी उत्साह होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सत्र 2025-26 के अंतर्गत स्नातक व...
article-image
पंजाब

भूरीवाले गर्ल्स कॉलेज मानसोवल के बीकॉम तृतीय सेमेस्टर के नतीजे में कालेज में सेजल रही प्रथम

गढ़शंकर । महाराज भूरीवाले गरीबदासी एजुकेशन ट्रस्ट के अंतर्गत संचालित महाराज ब्रह्म नंद भूरीवाले गरीबदासी राणा गजिंदर चंद गर्ल्स कॉलेज, मानसोवाल का बीकाम. तृतीय सेमेस्टर का परिणाम उत्कृष्ट रहा है। कॉलेज प्राचार्या मैडम गुरशरण...
article-image
पंजाब

टेक्निकल सर्विसेज यूनियन के मुलाजिम 13 से 17 सितंबर पर रहेंगे सामूहिक छुट्टी पर 

गढ़शंकर, 12 सितंबर: टेक्निकल सर्विसेज यूनियन, ज्वाइंट फोरम तथा एकता मंच, जूनियर इंजीनियर संगठन द्वारा संयुक्त रूप से तय किये कार्यक्रम अनुसार मंडल कार्यालय गढ़शंकर में धरना दिया गया। चल रहे संघर्ष में समूचे...
Translate »
error: Content is protected !!