अगर जरूरतमंदो, गरीबों, बिमार लोगो की सहायता करना घपला है तो ऐसे घपले मैं करता रहूगा : डिप्टी सपीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी

by

गढ़शंकर: भाजपा नेत्री निमषा मेहता दुारा डिप्टी सपीकर ग्रांट के दुरपयोग के लगाए आरोपों के बाद डिप्टी सपीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी ने एक प्रैस विज्ञिप्ति जारी करते हुए कहा कि भाजपा नेत्री दुारा मनगढ़त इलजाम लगाकर मुझे बदनाम करने की कोशिश की गई जो सच्चाई से बहुत दूर है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेत्री को पहले तथ्यों करना चाहिए था। भाजपा नेत्री दुारा लगाए इलजामों पर उन्होंने कहा कि हवेली की लडक़ी जसप्रीत कौर के बारे में भाजपा नेत्री ने कहा था कि जसप्रीत कौर आस्ट्रेलिया में पढ़ रही है वह बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा कि जसप्रीत कौर की किडनियां खराब है और उसकी माता ने उसे एक किडनी दी है और जसप्रीत ईलाज दौरान अस्पताल से ही परिक्षा देने जाती रही है। इसलिए जसप्रीत कौर को ईलाज के लिए ग्रांट जारी की गई है। उन्होंने कहा कि गांव कितनां के ज्ञान चंद पुत्र तुलसी राम नेत्रहीण है और उसकी आखों के ईलाज के लिए और घर की मुरम्मत के लिए ग्रांट दी गई है। ज्ञान चंद के दो पुत्र और तीन लड़कियां है। उनके पुत्रों में से एक पुत्र मजदूरी करता है तो दूसरा टै्रकटर ऐजंसी में सैल्जमेन के तौर पर काम करता है। गांव ईबराहिमपुर की विधवा महिला सुरिंद्र कौर को मकान की छत्त के लिए ग्रांट दी है तो गुरभाग सिंह को पशूओं की शैड बनाने के लिए ग्रांट दी गई है। इसके ईलावा गांव झोनोवाल के गुलजिंदर सिंह को मकान की रिपेयर के लिए ग्रांट दी गई है। जिसके घर की हालत खसता है। उन्होंने कहा कि अगर जरूरतमंदो, गरीबों, बिमार लोगो की सहायता करना घपला है तो ऐसे घपले मैं करता रहूगां।
फोटो: डिप्टी सपीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी जिन लोगो को ग्रांट जारी की है उनके साथ उनके घरों में पहुंच कर बातचीत करते हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
Uncategorized

नवोदय में नौंवीं और 11वीं में लेटरल एंट्री के लिए आवेदन 31 अक्तूबर तक

धर्मशाला 19 सितंबर। जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के दौरान नौंवीं एवं 11वीं कक्षा की खाली सीटों पर लेटरल एंट्री के लिए 10 फरवरी 2024 को प्रवेश परीक्षा होगी। इस परीक्षा...
Uncategorized

Khám Phá Thế Giớ

xổ số miền bắc trực tiếp bữa nay xổ số miền bắc trực tiếp bữa nay nhà yếu là hệ ứng dụng vượt trội, đến phần nhiều thu giãn kì quái với cơ hội...
article-image
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला स्थित तपोवन विधानसभा में 30 जून व 1 जुलाई को आयोजित किया जाएगा राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ भारत क्षेत्र – ॥ का वार्षिक सम्मेलन : कुलदीप सिंह पठानिया

सम्मेलन में पंजाब, हरियाणा, जम्मू एवं कश्मीर के साथ दिल्ली के प्रतिनिधि होंगे शामिल एएम नाथ। धर्मशाला :  विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिह पठानिया ने कहा कि 30 जून व 1 जुलाई, 2025 को...
Translate »
error: Content is protected !!