अगस्त माह तक स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध होंगे सीटी स्कैन, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड मशीनों सहित अन्य स्वास्थ्य उपकरण : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल

by
एएम नाथ। शिमला : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने कहा है कि चिकित्सा महाविद्यालय, आदर्श स्वास्थ्य संस्थान और अन्य चिकित्सा संस्थान जल्द ही आधुनिक स्वास्थ्य देखभाल मशीनों से लैस होंगे। उन्होंने कहा कि सीटी स्कैन, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, फेको और डायग्नोस्टिक मशीनों और अन्य अत्याधुनिक उपकरणों की खरीद एक माह के भीतर सुनिश्चित की जाएगी। मरीजों की सुविधा के लिए अगस्त, 2025 तक इन्हें विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में स्थापित कर दिया जाएगा।
स्वास्थ्य मंत्री ने आज यहां विशेष हाई पावर परचेज कमेटी (एचपीपीसी) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि शिशु देखभाल किट में और गुणवत्तापूर्ण वस्तुएं उपलब्ध करवाई जाएंगी तथा प्रदेश के किसी भी सरकारी और निजी संस्थानों में जन्म लेने वाले नवजात शिशुओं को कुल 18 वस्तुएं प्रदान की जाएंगी। इन किटों की खरीद प्रक्रिया अंतिम चरण में है और नई किटें इसी साल अगस्त में अस्पतालों को उपलब्ध करवाई जाएंगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सेवा उपकरणों की खरीद के लिए पर्याप्त बजट सुनिश्चित किया है। समिति को खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं ताकि भविष्य में सभी खरीद प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए इस खरीद प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं का कायाकल्प किया जा रहा है ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रदेश के बाहर न जाना पड़े। स्वास्थ्य संस्थानों की पुरानी मशीनों को चरणबद्ध तरीके से अत्याधुनिक मशीनों से बदला जा रहा है। स्वास्थ्य संस्थानों में विशेषज्ञ चिकित्सक और पैरा-मेडिकल स्टाफ तैनात किया जा रहा है। अत्याधुनिक मशीनों की खरीद प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत मरीजों को घर-द्वार के समीप बेहतर और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल स्वास्थ्य पर्यटन के मॉडल राज्य के रूप में उभर रहा है, जहा विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपने कार्यकाल के पहले ही दिन से ही लोगों को सुलभ और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए काम कर रही है। इसके दृष्टिगत प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक और लाहौल-स्पीति में दो आदर्श स्वास्थ्य संस्थान प्रस्तावित स्थापित किए जा रहे हैं। अधिकांश विधानसभा क्षेत्रों में इन्हें क्रियाशील कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आधुनिक मशीनों से लैस इन संस्थानों में छह विशेषज्ञ डॉक्टर कार्यरत हैं। ये संस्थान अन्य राज्यों के लिए स्वास्थ्य सेवा के एक आदर्श के रूप में एक उदाहरण साबित कर रहे हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पुलिसकर्मी बताकर चिट्टे की तलाशी लेने के नाम पर एक घर में घुसे : मां-बेटी को एक कमरे में बंद कर दिया और सात तोले सोना चुराकर फरार

ऊना : बहडाला गांव में चार नकाबपोश लुटेरे खुद को पुलिसकर्मी बताकर चिट्टे की तलाशी लेने के नाम पर एक घर में घुस गए। इसके बाद घर में मौजूद मां-बेटी को एक कमरे में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ती ने 21 लाख से बनी सड़क का किया लोकार्पण

ऊना: छठे राज्य वित्तायोग अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने आज ऊना-अंब सड़क के प्राथमिक पाठशाला लालसिंगी भाग पर 21 लाख रूपये की लागत से सड़क की मैटलिंग व टायरिंग, आरसीसी व साइड ड्रेन के कार्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली में मनाया युवा दिवस, भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पलवी पाठक ने, द्वितीय स्थान हरमन ने व तृतीय स्थान सिमरन ने हासिल किया

हरोली  – नेहरु युवा केंद्र ऊना के द्वारा गत दिवस स्वामी विवेकनन्द जयंती के उपलक्ष्य पर युवा सप्ताह के तहत युवा दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वामी विवेकानंद क्लब हरोली के...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

आस्था,अध्यात्म और आनंद का संगम बना माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव धूमधाम के साथ संपन्न

तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी रहे समापन समारोह के मुख्य अतिथि माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव : रोहित भदसाली।  अंब (ऊना), 28 सितंबर. हिमाचल प्रदेश में धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य...
Translate »
error: Content is protected !!